411 REFERENCE · Wikipedia
फिर तेरी कहानी याद आई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फिर तेरी कहानी याद आई फिर तेरी कहानी याद आई.jpg फिर तेरी कहानी याद आई का पोस्टर महेश भट्ट अनु मलिक प्रवीण भट्ट पूजा भट्ट, राहुल रॉय, पूजा बेदी 30 जुलाई, 1993 भारत हिन्दी
फिर तेरी कहानी याद आई 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य भूमिका उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाई है।पूजा से आलिया तक, इस उम्र में किया था इन 8 एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-CBA-IFTM-infog-in-this-age-actresses-debut-in-bollywood-movies-5818657-PHO.html 18 अगस्त 2018 दैनिक भास्कर 24 फरवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180818120648/https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-CBA-IFTM-infog-in-this-age-actresses-debut-in-bollywood-movies-5818657-PHO.html 18 अगस्त 2018 dead राहुल रॉय मुख्य अभिनेता हैं। पूजा बेदी और अवतार गिल ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई।
संक्षेप
एक शराबी फिल्म निर्देशक राहुल (राहुल रॉय) एक पुनर्वास केंद्र में जाता है। वहाँ उसे पता चलता है कि कैदी पूजा (पूजा भट्ट) को मनोविदलता के साथ-साथ और भी कई मानसिक समस्याएँ हैं। दोनों दोस्त बन जाते हैं और पाते हैं कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन पूजा का पागलपन और अस्थिरता किसी भी रिश्ते को असंभव बनाती है और नतीजतन उसे पागलों के अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके तुरंत बाद, संस्थान में आग लग जाती है और पूजा मारी जाती है। पूजा की मौत से राहुल तबाह हो जाता है।
उसकी फिल्म अभिनेत्री दोस्त सीमा (पूजा बेदी) और उसका भाई रोहित बिना किसी सफलता के उसके दिमाग से पूजा को हटाने का प्रयास करते हैं। तब राहुल को ऐसी लड़की से फ़ोन कॉल मिलना शुरू हो जाता है जिसकी आवाज़ पूजा की तरह होती है। अंत में यह पता चलता है कि पूजा जिंदा है और वही थी जिसने मानसिक संस्थान को जला दिया था। राहुल और पूजा पुलिस से दूर भागते हैं। वे जंगल में घूमते हैं और जगह बदलते रहते हैं। लेकिन वे पुलिस द्वारा एक शहर में पकड़े जाते हैं। पूजा पुलिस अधिकारी से बंदूक छीनती है और खुद को गोली मारती है क्योंकि वह मानसिक अस्पताल वापस नहीं जाना चाहती। वह चाहती है राहुल उसके साथ रहे। उसके दादा और राहुल असहाय रूप से उसकी मृत्यु देखते हैं।
मुख्य कलाकार
पूजा भट्ट - पूजा
राहुल रॉय - राहुल
पूजा बेदी - सीमा
अवतार गिल - द्वारकानाथ, पूजा के दादा
जावेद ख़ान - भिक्षुक गवैये
नीना गुप्ता - "शायराना सी है जिंदगी" गीत में
संगीत
फिर तेरी कहानी याद आई संगीत अनु मलिक 16 july 1993 फिल्म साउंडट्रैक 57 32 टिप्स तहकीकात (1993) 'फिर तेरी कहानी याद आई (1993)
| Next album = सर'' (1993)
गीत सूची गायक 57:32 गीत अनु मलिक तेरे दर पर सनम कुमार सानु 6:08 क़तील शिफाई I दिल में सनम की सूरत कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 6:06 ज़मीर काज़मी बादलों में छुप रहा चाँद क्यों कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 6:14 क़तील शिफाई दिल देता है रो रो दुहाई अलका याज्ञनिक 8:23 I क़तील शिफाई शायराना सी है जिंदगी अलका याज्ञनिक 6:56 क़तील शिफाई आने वाला कल एक सपना कुमार सानु 7:23 कैफी आजमी तेरे दर पर सनम साधना सरगम 6:08 II क़तील शिफाई दिल देता है रो रो दुहाई पंकज उधास क़तील शिफाई 8:20 II आने वाला कल एक सपना अनु मलिक 1:54 कैफी आजमी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt0156891 फिर तेरी कहानी याद आई
श्रेणी:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में