Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वैभव सूर्यवंशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वैभव सूर्यवंशी 2011 3 27 y समस्तीपुर, बिहार, भारत बाएं हाथ वाम-हस्त ऑर्थोडॉक्स स्पिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बिहार 2023/24–वर्तमान राजस्थान रॉयल्स 2025–वर्तमान 3 एफसी 8 207 17.25 0/1 93 84 2 28.50 0 0 1/7 2/– ला 8 353 44.12 1/1 190 60 0 – – – – 3/– टी -20 26 1058 42.32 4/3 144 17 0 – – – – 2/– https://www.espncricinfo.com/cricketers/vaibhav-suryavanshi-1408688 ESPNcricinfo 25 अप्रैल 2026 वैभव सूर्यवंशी (जन्म 27 मार्च 2011) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने जनवरी 2024 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। वह भारत के सबसे कम उम्र के लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी हैं, और आईपीएल में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी भी हैं।https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/exclusive-vaibhav-suryavanshi-the-12-year-old-who-broke-sachin-tendulkar-and-yuvraj-singhs-record/articleshow/107229054.cms EXCLUSIVE: Vaibhav Suryavanshi - The 12-year-old who broke Sachin Tendulkar and Yuvraj Singh's record 2024-01-29 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 2025-10-13 0971-8257 प्रारंभिक जीवन वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को ताजपुर, जिला समस्तीपुर, मिथिला क्षेत्र, बिहार, भारत में हुआ था। उन्होंने चार वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू किया। प्रारंभ में उन्हें उनके पिता ने प्रशिक्षित किया, और बाद में नौ वर्ष की आयु में उन्होंने समस्तीपुर की एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। सूर्यवंशी का संबंध मुजफ्फरपुर जिला से भी गहरा रहा है, जहाँ उन्होंने एक इनडोर स्टेडियम में अभ्यास किया और अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहते थे।https://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-vaibhav-suryavanshi-muzaffarpur-connection-to-ipl-stars-success-23928300.html Vaibhav Suryavanshi: वैभव को पसंद है बुआ दादी के हाथ का चिकन, मुजफ्फरपुर शहर से है खास कनेक्शन - Vaibhav Suryavanshi Muzaffarpur Connection to IPL Stars Success जागरण hi 2025-10-13 युवास्था करियर सूर्यवंशी ने 12 वर्ष की आयु में विनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार की अंडर-19 टीम के लिए खेला। 2023 में, उन्होंने भारत बी अंडर-19 टीम के लिए एक क्वाड्रेंगुलर श्रृंखला में भाग लिया, जिसमें उन्होंने छह पारियों में 177 रन बनाए, जिनमें दो अर्धशतक शामिल थे। सितंबर 2024 में उन्होंने भारत अंडर-19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पदार्पण किया।https://www.amarujala.com/bihar/muzaffarpur/bihar-news-cricketer-vaibhav-suryavanshi-has-a-special-connection-with-muzaffarpur-2025-04-29 Bihar: मुजफ्फरपुर से रहा है क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का खास जुड़ाव, बचपन में कोच बुलाते थे ‘माई लिटिल गेल’ अमर उजाला hi 2025-10-13 उन्होंने 58 गेंदों में शतक बनाया — जो किसी भी भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक था — और 104 रन बनाकर रन आउट हुए। यह अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। 2024 एसीसी अंडर-19 एशिया कप में, सूर्यवंशी ने यूएई अंडर-19 के खिलाफ 46 गेंदों में 76 रन बनाए और सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 36 गेंदों में 67 रन बनाए। घरेलू करियर सूर्यवंशी ने जनवरी 2024 में बिहार की ओर से मुंबई के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, उस समय उनकी आयु 12 वर्ष और 284 दिन थी। इस उपलब्धि के साथ वे बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और भारत के चौथे सबसे कम उम्र के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बने। उन्होंने युवराज सिंह (15 वर्ष 57 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जबकि अलीमुद्दीन का रिकॉर्ड अब भी कायम है, जिन्होंने 1942–43 सीज़न में राजपुताना की ओर से 12 वर्ष और 73 दिन की आयु में पदार्पण किया था। नवंबर 2024 में, वे 13 वर्ष और 241 दिन की आयु में टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024–25 में बिहार की ओर से राजस्थान के खिलाफ खेला।https://www.indiatvnews.com/sports/cricket/vaibhav-suryavanshi-smashes-fastest-hundred-for-india-u19-in-unofficial-youth-test-vs-australia-u19-2024-10-01-954855 13-year-old Vaibhav Suryavanshi smashes fastest hundred for India U19 in Youth Test vs Australia कवथले सुमीत https://web.archive.org/web/20260211032443/https://www.indiatvnews.com/sports/cricket/vaibhav-suryavanshi-smashes-fastest-hundred-for-india-u19-in-unofficial-youth-test-vs-australia-u19-2024-10-01-954855 11 फ़रवरी 2026 2024-10-01 India TV News en 2025-10-13 दिसंबर 2024 में, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024–25 में मध्य प्रदेश के खिलाफ बिहार की ओर से पदार्पण करते हुए 13 वर्ष और 269 दिन की आयु में लिस्ट ए क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। सन्दर्भ श्रेणी:2011 में जन्मे लोग श्रेणी:बिहार के खिलाड़ी श्रेणी:राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:2026 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी