411 REFERENCE · Wikipedia
निवाड़ी ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निवाड़ी जिला जिला Total MP Niwari district map.svg निवाड़ी, Madhya PradeshNiwari देश भारत राज्य मध्य प्रदेश प्रखण्ड सागर स्थापना 01 अक्टूबर 2018 मुख्यालय निवाड़ी तहसीलें para निवाड़ी, ओरछा, पृथ्वीपुर, तरीछर कलां (प्रस्तावित) 1170 404,807 auto साक्षरता लिंगानुपात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र टीकमगढ़ IST +05:30 Sun behind ruins.jpg ओरछा के निकट ध्वंसावशेष
निवाड़ी ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। जिले का मुख्यालय निवाड़ी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 यह मध्य प्रदेश का ५२वां जिला है।Sharma Rajendra MP govt clears proposal for 52nd district The Times of India 5 July 2018 https://timesofindia.indiatimes.com/city/bhopal/mp-govt-clears-proposal-for-52nd-district/articleshow/64875306.cms 13 November 2023
निवाड़ी जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल - ओरछा जो कि प्रभु श्रीराम के लिए और यहां के दुर्गों के लिए जाना जाता है। यहां से बेतवा और जामनी नदी निकलती है। एक अन्य दर्शनीय स्थल अछरू माता मंदिर भी है जो तहसील प्रथ्वीपुर के अन्तर्गत आता है। और यहां पर एक प्रचीन किला भी है जो की (gadhkundar) (गढ़कुंडार का किला) के नाम से प्रचलित है जिसे महाराज खेतसिंह खंगार का किला भी कहा जता हे।
विवरण
निवाड़ी जिले का क्षेत्र टीकमगढ़ जिले का भाग हुआ करता था और 1 अक्टूबर 2018 को इसे अलग कर एक नए जिले में गठित किया गया। यह राज्य का 52वाँ जिला बना। इस जिले के अंतर्गत पृथ्वीपुर तहसील की 56 पंचायतें, निवाड़ी की 54 पंचायतें, ओरछा की 17 पंचायतें शामिल की गई। इस प्रकार यहां कुल 127 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के आधार पर यह मध्य प्रदेश का सबसे छोटा ज़िला है। निवाड़ी जिले के पहले कलेक्टर श्री अक्षयकुमार अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव होंगे। इस जिले से बेतवा नदी होकर गुजरती है,जिसके किनारे ओरछा नगर बसा है। निवाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग 39 व राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और राष्ट्रीय राजमार्ग 539 गुजरता है। निवाड़ी का एरिया 1318 वग॔ किलोमीटर है। निवाड़ी वर्तमान में मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है।इस जिले हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा MP-71 कोड दिया गया है।MP-71 NIWARI RTO Vehicle Registration Details www.drivespark.com 1 January 1970 https://www.drivespark.com/rto-vehicle-registration-details/madhya-pradesh-mp-71/ 13 November 2023
दर्शनीय स्थल
ओरछा
गढ़ कुंडार
इन्हें भी देखें
निवाड़ी, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के जिले
बाहरी कड़ियाँ
जिला प्रशासन निवाड़ी, मध्य प्रदेश शासन का आधिकारिक जालपृष्ठ
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले
*