411 REFERENCE · Wikipedia
काली बेईं नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काली बेई एक नदी है जो पंजाब के होशियारपुर जिले की मुकेरियां तहसील के ग्राम घनोआ के पास से ब्यास नदी से निकली है और दुबारा 'हरि के छम्ब' में जाकर ब्यास नदी में ही मिल जाती है।
काली बेईं का सिख धर्म के लिए बड़ा धार्मिक महत्व है और इसे पवित्र माना जाता है। यही वह नदी है जिसके किनारे पर सिखों के पहले गुरू नानक देव जी ने 14 साल 9 महीने और 13 दिन व्यतीत किये थे। इसके बाद उन्होंने इसी नदी के तट पर सिख धर्म के मूल मंत्र ‘एक ओंकार सतनाम’ का सृजन किया था।
बलबीर सिंह सीचेवाल नामक एक संत ने एक सौ साठ किलोमीटर लंबी 'काली बेई' नदी को 'जीवित' किया है। पर्यावरण बचाने के लिए नदियों का संरक्षण भी जरूरी है यह उनका दृढ़ विश्वास है।
बाहरी कड़ियाँ
आश्वस्त हुई काली बेई (इण्डिया वाटर पोर्टल)
नदी को मिली नई जिंदगी
श्रेणी:भारत की नदियाँ
श्रेणी:पंजाब की नदियाँ