411 REFERENCE · Wikipedia
चकमक पत्थर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चकमक हिंदी में छपने वाली बच्चों की पत्रिका चकमक (बाल पत्रिका)
Flint अवसादी शैल Miorcani flint.jpg मायोर्कानी फ्लिंट का एक नमूना मोल्दोवा के पठार की चाक पत्थर युक्त मार्ल परतों से प्राप्त मायोर्कानी फ्लिंट (Miorcani flint) का नमूना (7.5 cm in चौड़ाई) सूक्ष्मक्रिस्टलीय स्फटिक
चकमक पत्थर (en flint, फ्लिंट अथवा flintstone फ्लिंटस्टोन; SiO2 https://geologyscience.com/rocks/sedimentary-rocks/non-clastic-sedimentary-rock/flint/ Flint : Properties, Formation, Uses Mahmut MAT 15 September 2023) क्वार्ट्ज नामक खनिज का एक अवसादी, सूक्ष्म-क्रिस्टलीय रूप है।http://www.webmineral.com/data/Quartz.shtml Quartz Mineral Data 4 March 2022 11 February 2021 https://web.archive.org/web/20210211042305/http://www.webmineral.com/data/Quartz.shtml bot: unknown http://www.quartzpage.de/flint.html Flint and Chert quartzpage.de 30 March 2008 12 January 2018 https://web.archive.org/web/20180112141503/http://www.quartzpage.de/flint.html dead इसे चर्ट की उस किस्म के रूप में वर्गीकृत किया जाता है जो चॉक या मार्लयुक्त चूना-पत्थर में पाई जाती है। ऐतिहासिक रूप से, चकमक पत्थर का व्यापक उपयोग पत्थर के औजार बनाने और आग जलाने के लिए किया जाता था।
चकमक पत्थर मुख्यतः अवसादी शैलों, जैसे चॉक और चूना-पत्थर, में छोटी गांठों (नोड्यूल) और बड़े पिंडों के रूप में पाया जाता है।The Flints from Portsdown Hill https://web.archive.org/web/20071113154308/http://www.bbm.me.uk/Portsdown/PH_320_Flint.htm 13 November 2007http://www.theaaca.com/Learning_Center/flintvs.htm https://web.archive.org/web/20040817115706/http://www.theaaca.com/Learning_Center/flintvs.htm dead Flint vs Chert Authentic Artefacts Collectors Assn. 17 August 2004 किसी गांठ के भीतर इसका रंग सामान्यतः गहरा धूसर, काला, हरा, सफेद या भूरा होता है तथा इसका रूप काँच जैसा या मोम जैसा दिखाई देता है। गांठों की बाहरी सतह पर प्रायः एक पतली ऑक्सीकरणयुक्त परत होती है, जिसका रंग भीतर के भाग से कुछ भिन्न होता है। यह परत सामान्यतः सफेद रंग की और खुरदरी बनावट वाली होती है। ऐसी गांठें अक्सर नदियों-नालों के किनारों तथा समुद्र तटों पर भी मिल जाती हैं।
जब चकमक पत्थर को तोड़ा या तराशा जाता है, तो उसके टुकड़ों के किनारे अत्यंत तेज हो जाते हैं। यही कारण है कि यह चाकू के फलकों, खुरचनी जैसे काटने वाले औजारों के निर्माण के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ करता था। पत्थर के औजार बनाने में चकमक पत्थर का उपयोग तकरीबन तीस लाख वर्ष से भी अधिक पुराना माना जाता है। इसकी असाधारण टिकाऊ प्रकृति के कारण इतने लंबे कालखंड में इसके उपयोग का अपेक्षाकृत सटीक काल-निर्धारण संभव हो पाया है। पाषाण युग को परिभाषित करने में प्रयुक्त प्रमुख सामग्रियों में चकमक पत्थर का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। पाषाण युग के दौरान जीवन को बचाये रखने (सर्वाइवल) के लिए चकमक पत्थर तक पहुँच इतनी महत्वपूर्ण थी कि लोग इसे प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी यात्राएँ करते थे या दूर-दराज़ क्षेत्रों के साथ इसे पाने के लिये व्यापार करते थे। यूरोप में व्यापार किए जाने वाले चकमक पत्थर का एक महत्वपूर्ण स्रोत था ग्राइम्स ग्रेव्ज। इसी प्रकार, अमेरिका के फ्लिंट रेंज क्षेत्र में भी चकमक पत्थर का एक प्रमुख स्रोत स्थित था। मूल अमेरिकी समुदायों ने इस पर्वतमाला के किनारे स्थित सैकड़ों खदानों से चकमक पत्थर निकाला। यह "ओहायो फ्लिंट" के नाम से जाना जाता है और पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापक क्षेत्र में व्यापार के माध्यम से पहुँचता था, और इसके अवशेष पश्चिम में रॉकी पर्वत तक तथा दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों तक भी मिले हैं।https://geology.com/rocks/flint.shtml Uses of Flint - Tools, weapons, fire starters, gemstones geology.com 26 March 2019 27 November 2020 https://web.archive.org/web/20201127012303/https://geology.com/rocks/flint.shtml live
इस्पात पर इससे प्रहार करने पर चकमक पत्थर पर्याप्त चिंगारियाँ उत्पन्न करता है, जिनसे उपयुक्त ज्वलनशील सामग्री (टिंडर) या हथियारों में प्रयुक्त बारूद को प्रज्वलित किया जा सकता है। विशेष रूप से, इसका उपयोग फ्लिंटलॉक प्रज्वलन तंत्र में किया जाता था। यद्यपि बाद में इन उपयोगों में अन्य प्रक्रियाओं, जैसे परकशन कैप, तथा अन्य सामग्रियों, जैसे फेरोसेरियम, ने इसका स्थान ले लिया, फिर भी अंग्रेजी भाषा में "फ्लिंट" शब्द आज भी सामान्य रूप से आग जलाने वाले उपकरणों के लिए प्रयुक्त होने वाला एक प्रचलित नाम बना हुआ है।
सन्दर्भ
29em
बाहरी कड़ियाँ
Flint Architecture of East Anglia Book by Stephen Hart
Flintsource.net European Artefacts – detailed site
https://web.archive.org/web/20171228172125/http://www.geulogy.com/introdis-beestonbump.html Flint circles and paramoudra – Beeston Bump 28 December 2017
Paramoudras and flint circles photograph collection
Flint and the Conservation of Flint Buildings Introduction to the historical use of flint in construction and the repair and conservation of historic flint buildings
श्रेणी:अवसादी शैलें
श्रेणी:सिलिकेट खनिज