411 REFERENCE · Wikipedia
सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के उदयपुर जिले की दक्षिणी अरावली पहाड़ियों में स्थित है। इस अभयारण्य का क्षेत्रफल 5.19 वर्ग किलोमीटर है। यह अभयारण्य पूरी तरह से उदयपुर ज़िले की गिरवा तहसील में स्थित है। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान के 25 वन्यजीव अभयारण्यों में सबसे छोटा है।
== भूगोल ==
यह अभयारण्य उदयपुर शहर से 5 किलोमीटर की ही दूरी पर है। यह अभयारण्य अरावली की सबसे संवेदनशील जगह पर बांसदारा पहाड़ी के ऊपर स्थित है। गर्मियों में औसत तापमान 42°C तक पहुँच जाता है जबकि सर्दियों में न्यूनतम तापमान केवल 6°C के आसपास रहता है। आम तौर पर यहाँ नमी कम होती है। इस क्षेत्र में बारिश अनियमित और असमान होती है। प्रति वर्ष यहां औसतन 650 मिलीमीटर बारिश होती है।
== इतिहास ==
यह क्षेत्र मानसून भवन के आस-पास का शिकारगाह था जिसका इस्तेमाल 19वीं सदी के आखिर और 20वीं सदी की शुरुआत में उदयपुर के महाराणा करते थे। इस क्षेत्र को 1987 में वन्यजीव अभयारण्य बनाया गया। सन् 2017 में भारत सरकार ने अभयारण्य की सीमा के आसपास के 29.8 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया।
== वनस्पति और जीव ==
इस अभयारण्य में बहुत सारे पेड़-पौधे और जानवर हैं जो सबसे पुरानी पहाड़ों की अरावली श्रृंखला को सही तरह से दिखाते हैं। दुर्लभ और संकटग्रस्त पौधों की प्रजाति कॉमिफ़ूरा विग्टियाई जिसे स्थानीय रूप से गुग्गुल के नाम से जाना जाता है यहाँ प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।लकड़बग्घा, सियार, जंगली बिल्ली, लोमड़ी और पैंथर आदि जानवर इस अभयारण्य में पाए जाते है
== इन्हें भी देखें ==
ताल छापर अभयारण्य
जवाहर सागर वन्यजीव अभयारण्य
रामसागर वन्यजीव अभयारण्य
दर्रा वन्यजीव अभयारण्य
रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य
== सन्दर्भ ==