411 REFERENCE · Wikipedia
हेलेना दत्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेलेना दत्त ( २८ सितम्बर, १९१६ - ?) ब्रिटिश-विरोधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक नेत्री थीं। उन्होने क्रान्तिकारी सुकुमार दत्त से विवाह किया।
उनका जन्म ढाका जिले के कालीगंज में हुआ था। सन १९२८ में वे लीला नाग द्वारा स्थापित "दीपाली छात्री संघ" के साथ जुड़ गयीं। गुप्त रूप से लाठी और छुरा चलाना सीखा। १९३० में उन्होने 'श्रीसंघ' नामक बिप्लबी दल में योगदान किया। १९३२ में असहयोग आन्दोलन के समय उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। १९३२ में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ५ वर्ष तक विभिन्न जेलों में रखा। १९३७ के दिसम्बर माह में उन्हें मुक्त किया गया।१९३९ में उन्होने फॉरवर्ड ब्लॉक में योगदान किया। १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन में उन्होने भूमिगत होकर कार्य किया। १९४३ में उन्हें गिरफ्तार किया गया और ढाका एवं प्रेसिडेन्सी जेलों में बन्द रखा गया। १९४५ में उन्हें छोड़ा गया।
श्रेणी:भारतीय क्रांतिकारी