411 REFERENCE · Wikipedia
मन्दाकिनी नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तरा प्रदेश व मध्य में बहने वाली नदी मन्दाकिनी नदी (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश) अन्य मन्दाकिनी (बहुविकल्पी)
मन्दाकिनी नदी Mandakini River Mandakini near Guptakashi.JPG 300px गुप्तकाशी के समीप मन्दाकिनी HeadwatersGanges1.jpg गंगा नदी के नदीशीर्ष देश राज्य उत्तराखण्ड मण्डल गढ़वाल मण्डल ज़िले 81.3 km mi on चाराबाड़ी हिमानी, केदारनाथ उत्तराखण्ड 30 44 50 N 79 05 20 E inline 3895 m ft on अलकनन्दा नदी रुद्रप्रयाग, उत्तराखण्ड 30 17 16 N 78 58 44 E inline,title 1646 km2 mi2 on
मन्दाकिनी नदी (Mandakini River) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है। यह अलकनन्दा नदी की एक मुख्य उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की एक स्रोतधारा है। इस नदी का उद्दगम स्थान उत्तराखण्ड में केदारनाथ के निकट है। मन्दाकिनी का स्रोत केदारनाथ के निकट चाराबाड़ी हिमनद है। सोनप्रयाग में यह नदी वासुकिगंगा नदी द्वारा जलपोषित होती है। रुद्रप्रयाग में मन्दाकिनी नदी अलकनन्दा नदी में मिल जाती है। उसके बाद अलकनन्दा नदी वहाँ से बहती हुई देवप्रयाग की ओर बढ़ती है, जहाँ बह भागीरथी नदी से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है।"Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 भगवान शिव (केदारनाथ) ने स्वामी कार्तिकेय को इसी पबित्र नदीमे ढोल भीत्रर डालकर बगाई दि थि। कार्तिकेय यिसी पबित्र नदीमे बगते बगते रुद्र प्रयाग पहुँचे रुद्र प्रयाग मे पहुची मन्दाकिनी मे गोडिया ने जाल फेका उसी जाल मे कार्तिकेय देवता बन्द हुवा वाला ढोल गोडिया के जाल मे फसा। उस समय अयोध्या के सूर्यवंशी राजा कि तीर्थ सवार रुद्र प्रयाग मे हुवा था। राजाने गोडिया से उस कार्तिकेय को ले लिया यसका बाद कार्तिकेय राजाका कुलदेवता बनगया। यिसी कार्तिकेय के नामसे कार्तिकेयपुरा राज्य चला था। जिस राजवंशको कर्तिकेयापुरा राजवंश के रुप्मे जाने जता है।
'मन्दाकिनी' का अर्थ
उपसर्ग "मन्द" का अर्थ है "शिथिल" और "धीमा" और इसलिए मन्दाकिनी का अर्थ हुआ "वह जो शिथिलता से बहे"।
चित्र दीर्घा
धार्मिक महत्व
श्रीमद्भागवत में मन्दाकिनी का उल्लेख मोक्ष-प्रदायिनी नदियों में से एक के रूप में हुआ है।
इन्हें भी देखें
अलकनन्दा नदी
केदारनाथ
बाहरी कड़ियाँ
मन्दाकिनी माथुर द्वारा प्रस्तुत डॉक्यूमेण्टरी
विजय सिंह की 'नदी देवी'
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ
श्रेणी:गंगा नदी की उपनदियाँ