Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गुरबख्श सिंह जून 2025 गुरबख्श सिंह ढिल्लों Gurbaksh Singh Dhillon.jpg १९४० के दशक में गुरबख्श सिंह ढिल्लों yes 1914 03 18 अल्गों, पंजाब, ब्रितानी भारत yes 2006 02 06 1914 03 18 ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत ब्रितानी भारत (1940 – 1942) आजाद हिन्द (1942 – 1945) मलाया अभियान कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों (जन्म- 18 मार्च, 1914; मृत्यु- 6 फ़रवरी, 2006) आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे। इन्हें सिंगापुर में युद्धबंदी बना लिया गया था। बाद में ब्रिटिश सेना ने उन पर कोर्ट मार्शल की कार्यवाई की थी। कर्नल प्रेम सहगल, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों और मेजर जनरल शाह नवाज ख़ान को क्रमश: मलाया, सिंगापुर और बर्मा में युद्धबंदी बना लिया गया था। ब्रिटिश सम्राट के विरुद्ध युद्ध करने का आरोप लगाकर प्रेम सहगल, गुरबख्श सिंह और शाह नवाज ख़ान पर मुक़दमा चलाया गया और ब्रिटिश सेना ने कोर्ट मार्शल की कार्यवाई की। इन तीनों पर देशद्रोह और प्रताड़ना और यहां तक की हत्या के आरोप लगाये गये थे। भूला भाई देसाई, कैलाश नाथ काटजू, सर तेज बहादुर सप्रू के नेतृत्व में कई वकील बचाव पक्ष का हिस्सा थे। उक्त कोर्ट मार्शल पर आधारित एक फ़िल्म 'रागदेश' का भी निर्माण हुआ। इस फ़िल्म का निर्माण तिग्मांशू धूलिया ने किया था। इस पीरियड फ़िल्म में कुनाल कपूर, अमित साध और मोहित मारवाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेताओं ने अपनी-अपनी भूमिकाएँ निभाने के लिए आईएनए अधिकारियों के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की थी। कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों को सन 1998 में भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया। कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन ब्रिटिश इंडियन आर्मी में कमीशंड अफ़सर (सीनियरिटी दिनांक 26 जुलाई 1939 से) 14 वीं पंजाब रेजीमेंट की पहली बटालियन (शेर दिल पलटन) में बतौर सैकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर थे। उनकी कमीशंड आईडी IC 336 थी। कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन के दो पुत्र रहे हैं, अमरजीत सिंह ढिल्लन व सर्वजीत ढिल्लन (छब्बू)। स्वर्गीय अमरजीत सिंह ढिल्लन की धर्मपत्नी श्रीमती पूर्णिमा ढिल्लन विश्व विख्यात लेखिका हैं और सर्वजीत सिंह ढिल्लन व उनके दो पुत्र -जगजीत सिंह ढिल्लन और सुखदीप सिंह ढिल्लन ग्राम हातोद जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में कृषक हैं। जगजीत सिंह ढिल्लन के पुत्र का नाम करन ढिल्लन है और पुत्री का नाम डिंपल ढिल्लन है। सुखदीप ढिल्लन के पुत्र का नाम दक्ष ढिल्लन है और पुत्री का नाम दर्शिका ढिल्लन है। उन्हें सन १९९८ में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इन्हें भी देखें आजाद हिन्द फौज आजाद हिन्द फौज पर अभियोग बाहरी कड़ियाँ जंग-ए-आजादी के सूरमा कर्नल ढिल्लनजून 2020 InternetArchiveBot (राज एक्सप्रेस) श्रेणी:१९९८ पद्म भूषण श्रेणी:आज़ाद हिन्द फ़ौज श्रेणी:1914 में जन्मे लोग