411 REFERENCE · Wikipedia
चक्रवातीय परिष्करण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb
चक्रवातीय परिष्करण, किसी वायु, गैस या द्रव की धारा में अभिकणों को विलग करने की एक विधि है जिसमें किसी वायु छनित्र का प्रयोग नहीं किया जाता। यह एक प्रकार का भ्रमिल विलगन है। जब किसी द्रव से कणिकाओं को विलग करना होता है तब जल चक्रवात का उपयोग किया जाता है जबकि किसी गैस में उपस्थित अभिकणों को विलग करने के लिए गैस चक्रवात का उपयोग किया जाता है। तरल और ठोस के मिश्रण को विलगित करने के लिए घूर्णन एवं गुरुत्वाकर्षक प्रभावों का उपयोग किया जाता है। चक्रवातीय परिष्करण का उपयोग किसी गैसीय धारा से द्रव के सूक्ष्म बून्दों को अलग करने के लिए भी किया जा सकता है।
श्रेणी:ठोस-गैस विलगन