Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भाई गुरदास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भाई गुरदास (1551 – 25 अगस्त 1636) पंजाबी लेखक, इतिहासकार, उपदेशक तथा धार्मिक नेता थे। गुरु ग्रन्थ साहिब का मूल लेखन उन्होने ही किया था। वे चार गुरुओं के साथी भी रहे। परिचय भाई गुरदास जी का जन्म पंजाब के एक छोटे से गाँव गोइन्दवाल में हुया। उनके पिता जी भाई ईशर दास और माता जीवनी जी थे। वह गुरू अमर दास जी के भतीजे थे।वह लेखक, इतिहासकार और प्रचारक थे। उन्होंने सबसे पहले १६०४ में आदि ग्रंथ अपने हाथों लिखा। वह पंजाबी, संस्कृत, ब्रजभाषा और फ़ारसी के प्रसिद्ध विद्वान थे। उन्होंने पंजाबी, ब्रजभाषा और संस्कृत में काव्य रचना की। पंजाबी में वह 'वारां भाई गुरदास' के लिये जाने जाते हैं। ब्रजभाषा में उनके कबित्त और सवैये उच्चकोटि की रचना हैं। पंजाबी कविता वेबसाइट के अनुसार उन की रचना को 'गुरबानी की कुंजी' कहकर सम्मान किया। http://www.punjabi-kavita.com/HindiBhaiGurdasJi.php पंजाबी कविता 12 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150713165132/http://www.punjabi-kavita.com/HindiBhaiGurdasJi.php 13 जुलाई 2015 dead ऐसा माना जाता है कि गुरु अर्जुन देव जी ने भी ऐसा कहा था, लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता। सन्दर्भ श्रेणी:सिख धर्म श्रेणी:पंजाबी इतिहासकार