411 REFERENCE · Wikipedia
प्रकाश आमटे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रकाश बाबा आमटे Mandakini Amte and Prakesh Amte.jpg प्रकाश बाबा आमटे अपनी पत्नी मंदाकिनी आमटे के साथ 1948 12 26 m भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता मंदाकिनी आमटे 3 1973 - वर्तमान पद्म श्री रेमन मैगसेसे पुरस्कार
प्रकाश बाबा आमटे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो महाराष्ट्र से आते हैं। आमटे और उनकी पत्नी मंदाकिनी आमटे को उनके सामाजिक कार्यों के लिए 2008 में रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।Citation https://web.archive.org/web/20080827114435/http://www.rmaf.org.ph/Awardees/Citation/CitationAmtes.html 27 August 2008 from the website of Ramon Magsaysay Award Foundation https://web.archive.org/web/20080731145810/http://www.rmaf.org.ph/index.php 31 July 2008 वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले और पड़ोसी राज्य तेलंगाना और मध्य प्रदेश में माडिया गोंडों के बीच 'लोक बिरादरी प्रकल्प' चलाते हैं।Pandey Kirti Family tree of Baba Amte: Sons Prakash and Vikas Amte; who was Sheetal Amte and her role at Anandwan https://www.timesnownews.com/india/article/family-tree-of-baba-amte-sons-prakash-and-vikas-amte-who-was-sheetal-amte-and-her-role-at-anandwan/689042 5 मार्च 2021 टाइम्स नाऊ 1 दिसंबर 2020 en नवंबर 2019 में उन्हें बिल गेट्स द्वारा आईसीएमआर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।FIT 2019-11-18 Bill Gates Awards Lifetime Achievement Award to Health Heroes https://fit.thequint.com/health-news/bill-gates-awards-lifetime-achievement-award-to-kiran-mazumder-shaw-cyrus-poonawalla-and-prakash-baba-amte 2020-12-01 द क्विंट en
प्रारंभिक जीवन
प्रकाश आमटे बाबा आमटे के दूसरे बेटे हैं। उन्होंने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), नागपुर से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की, और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), नागपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात अपनी पत्नी मंदाकिनी से हुई।
कार्य
1973 में, आमटे ने हेमलकसा में लोक बिरादरी प्रकल्प की शुरुआत की, जो आदिवासी समुदायों के विकास के लिए था, जिनमें प्रमुखत: माडिया गोंड, एक आदिवासी समुदाय जो गढ़चिरौली जिले के जंगलों रहते हैं।Deshmukh, A (2002) Letter from Nagpur, Indian Journal of Medical Ethics10(2)Available online https://web.archive.org/web/20130730130551/http://www.issuesinmedicalethics.org/102le027.html 30 जुलाई 2013 उन्होंने बिना बिजली के तकरीबन बीस साल तक वहां रहकर आपातकालीन शल्यचिकित्सा करते रहे। इस प्रकल्प के अंतर्गत उन्होंने एक अस्पताल, लोक बिरादरी प्रकलप दवाखाना, आवासीय विद्यालय, लोक बिरादरी प्रकल्प आश्रम शाला, और घायल जानवरों के लिए एक अनाथालय की स्थापना की।Amte's Animal Ark http://lokbiradariprakalp.org/lbp-activities/amtes-animal-ark/ 23 अक्तूबर 2023 18 दिसंबर 2014 https://web.archive.org/web/20141218155810/http://lokbiradariprakalp.org/lbp-activities/amtes-animal-ark/ dead यह प्रकल्प प्रतिवर्ष लगभग 40,000 व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है।http://mss.niya.org/people/amte.php Website of the Maharogi Sewa Samiti 3 August 2008 https://web.archive.org/web/20080213133627/http://mss.niya.org/people/amte.php 13 फरवरी 2008 dead डॉ. प्रकाश और उनका परिवार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के हेमलकसा में एक बड़ी पशु संरक्षण सुविधा भी चलाते हैं जहां दुर्लभ, संरक्षित और लुप्तप्राय जानवरों की देखभाल की जाती है।
प्रकाशित साहित्य
प्रकाश बाबा आमटे ने दो आत्मकथाएँ प्रकाशित की हैं, पहला हैं, प्रकाशवत्, जो मूल रूप से मराठी में लिखी गई थीं और अब अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, संस्कृत और हिंदी भाषा में अनुवाद किया गया हैं। इनकी दूसरी पुस्तक का नाम है, रानमित्र। http://lokbiradariprakalp.org/publications/ Publications Lok Biradari Prakalp lokbiradariprakalp.org dead https://web.archive.org/web/20130502014418/http://lokbiradariprakalp.org/publications 2013-05-02
पुरस्कार
आमटे को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
2019 - बिल गेट्स द्वारा प्रस्तुत ICMR द्वारा लाइफ्टाइम यचीवमेंट अवॉर्ड।Bill Gates Awards Lifetime Achievement Award to Dr. Amte https://icaonline.org/news/bill-gates-awards-lifetime-achievement-award-to-dr-amte/ 2020-12-01 ICA 23 नवंबर 2019 en-US 1 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231101160934/https://icaonline.org/news/bill-gates-awards-lifetime-achievement-award-to-dr-amte/ dead
2014 - मदर टेरेसा पुरस्कार अवॉर्ड फॉर सोशल जस्टिस।Mother Teresa Memorial International Award for Social Justice held on Sunday http://www.dnaindia.com/mumbai/report-mother-teresa-memorial-international-award-for-social-justice-held-on-sunday-2033914 14 दिसंबर 2014 dna डीएनए 11 नवंबर 2014
2012 - लोकमान्य तिलक पुरस्कार।Lokmanya Tilak Award http://timesofindia.indiatimes.com/city/pune/Tilak-award-for-Amte-brothers/articleshow/15220055.cms
2008 - रेमन मैगसेसे पुरस्कार।
2002 - पद्म श्री, भारत सरकार।इस डॉक्टर के आंगन में रहते हैं खूंखार जानवर, शेर-तेंदुए को खिलाते हैं हाथ से खाना https://www.bhaskar.com/news/MH-MUM-OMC-social-activist-dr-prakash-amte-5657392-PHO.html दैनिक भास्कर 2017-07-29
1995 - प्रिंसिपैलिटी ऑफ मोनैको ने प्रकाश और मंदाकिनी आमटे को सम्मानित करने के लिए एक पोस्टल डाक टिकट जारी किया।Magsaysay for another generation of Amtes http://www.dnaindia.com/mumbai/report-magsaysay-for-another-generation-of-amtes-1181051 www.dnaindia.com अगस्त 2008 डीएनए 3 नवंबर 2014
सन्दर्भ
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मैगसेसे पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता
श्रेणी:महाराष्ट्र के लोग
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता