411 REFERENCE · Wikipedia
पंज नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंज (पश्तो: پنج, ताजिक: Панҷ) मध्य एशिया में स्थित एक नदी है जो आमू दरिया की एक उपनदी भी है। यह नदी 921 km लम्बी है। अफ़्ग़ानिस्तान और ताजिकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा का एक बड़ा हिस्सा इसी नदी इसी नदी को माना जाता है। पांज नदी पूर्वी अफ़्ग़ानिस्तान में क़िला-ए-पंजेह गाँव के पास वाख़ान नदी और पामीर नदी के विलय से बनती है। फिर यह पश्चिम चलती है और आगे चलकर वख़्श नदी से मिल जाती है, जिसके बाद इन्हें अमु दरिया के नाम से जाना जाता है।
== इन्हें भी देखें ==
आमू दरिया
वख़्श नदी
पामीर नदी
== सन्दर्भ ==