Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आर्य (अभिनेता)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आर्य (जन्म 11 दिसंबर 1980) का वास्तविक नाम जमशाद सेथिराकाथ है। वे एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा और कुछ मलयालम तथा तेलुगु फिल्मों में काम किया है। आर्य को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण - दक्षिण के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया है। उनका दो बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और विजय पुरस्कार के लिए नामांकन किया गया है। उन्हें फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 के 2015 संस्करण में भी शामिल किया गया था, जो शीर्ष कमाई करने वाली भारतीय हस्तियों पर आधारित एक सूची थी। उन्होंने विष्णुवर्धन की अरिंथम अरियामलम (2005) और पट्टियाल (2006) में अपनी नकारात्मक भूमिका के प्रदर्शन से सफलता हासिल की। बाद में उन्हें बाला के नान कदवुल (2009) में अघोरी की भूमिका निभाने के लिए काफ़ी प्रशंसा मिली। ड्रामा मद्रासपट्टिनम (2010), बॉस अंगिरा भास्करन (2010) कॉमेडी फिल्म, वेट्टई (2012) पारिवारिक एक्शन फिल्म और ऐटली की राजा रानी (2013) फिल्म की रिलीज़ के साथ आर्य को और अधिक सफलता मिली। 2013 में वे तीन और तमिल फिल्मों में दिखाई दिए: आर. कन्नन की कॉमेडी फिल्म सेट्टई, विष्णुवर्धन की एक्शन थ्रिलर फिल्म अररामबम और सेल्वाराघवन की फंतासी फिल्म इरंडम उलगम। 2021 में उन्होंने पा. रंजीत की स्पोर्ट्स फिल्म सरपट्टा परंबराई (2021) में मुख्य भूमिका दिखाई। इसमें उन्हें काफ़ी सफलता मिली। उन्होंने हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 3 (2021) में अभिनय किया जिसमें उन्हें अनुभवी निर्देशक सुंदर सी के साथ काम करने का भी अवसर भी मिला। 10 मार्च 2019 को, उन्होंने मुस्लिम परंपराओं के अनुसार साउथ एक्टर सायेशा सैगल (गजनीकांत, कप्पन और टेडी फिल्मों में उनके सह-कलाकार) से शादी की। दंपति की एक बेटी है जिसका जन्म जुलाई 2021 में हुआ है। == सन्दर्भ == भारतीय संगीतकार अभिनेता