Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बाजा कैलिफ़ोर्निया प्रायद्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|उपग्रह से निचली कैलिफ़ोर्निया प्रायद्वीप का लिया गया दृश्य। बाजा कैलिफ़ोर्निया प्रायद्वीप (स्पेनिश उच्चारण: पेनिनसुला डी बाजा कैलिफ़ोर्निया, का शाब्दिक रूप 'निचली कैलिफ़ोर्निया प्रायद्वीप') यह उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में स्थित है। यह कैलिफ़ोर्निया की खाड़ी और प्रशांत महासागर तक फैला है। इसकी उत्तरी सीमा मेक्सिकैली बाजा कैलिफ़ोर्निया से शुरू होकर दक्षिण में काबो सैन लुकास, बाजा कैलिफ़ोर्निया सूर तक फैली हुई है। इसकी कुल लंबाई 1,247 किमी (775 मील) है तथा चौड़ाई 40 किमी (25 मील) से 320 किमी (200 मील) तक है। इसमें लगभग 3,000 किमी (1,900 मील) समुद्र तट और 65 द्वीप स्थित हैं। जिसका कुल क्षेत्रफल 1,43,390 किमी² (55,360 वर्ग मील) है। यह प्रायद्वीप विविध भौगोलिक संरचनाओं, जैसे रेगिस्तान, पहाड़ों और समुद्र तटीय क्षेत्रों से समृद्ध है, जो इसे जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। भू-गर्भ शास्त्र बाजा कैलिफ़ोर्निया प्रायद्वीप पहले उत्तरी अमेरिकी प्लेट का हिस्सा था, लेकिन लगभग 12-15 मिलियन वर्ष पहले पूर्वी प्रशांत में उत्थान से उत्पन्न हुई गतिविधि के कारण यह अलग हो गया। कैलिफ़ोर्निया की खाड़ी में छोटी तिरछी दरारें और रूपांतरण भ्रंश मिलकर दरार क्षेत्र बनाते हैं, जिसका उत्तरी छोर साल्टन सागर बेसिन में स्थित है।http://fire.biol.wwu.edu/trent/alles/GeologySaltonTrough.pdf 2016-12-18 live https://web.archive.org/web/20120302204509/http://fire.biol.wwu.edu/trent/alles/GeologySaltonTrough.pdf 2012-03-02 Alles डेविड एल॰ साल्टन गर्त का भूविज्ञान वर्तमान में, यह प्रायद्वीप प्रशांत प्लेट का हिस्सा है। बाजा कैलिफ़ोर्निया सुर के सांता रोसालिया क्षेत्र में ज्वालामुखीय गतिविधि प्रमुख है, और प्रायद्वीप तथा आसपास के द्वीपों पर कई सक्रिय और निष्क्रिय ज्वालामुखी स्थित हैं।http://www.volcano.si.edu/world/region.cfm?rnum=1401 वैश्विक ज्वालामुखी कार्यक्रम - विश्व के ज्वालामुखी - मेक्सिको और मध्य अमेरिका के ज्वालामुखी - मेक्सिको 2010-01-10 live https://web.archive.org/web/20100614151119/http://volcano.si.edu/world/region.cfm?rnum=1401 2010-06-14 मेक्सिको और मध्य अमेरिका के ज्वालामुखी उदाहरणार्थ पूर्व-मध्य बाजा कैलिफोर्निया के ज्वालामुखी। संस्कृति पारंपरिक पोशाक बाजा कैलिफ़ोर्निया का पारंपरिक पहनावा प्रायद्वीप की संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस क्षेत्र में पाँच युमन समूहों के पारंपरिक पोशाक का प्रचलन है। जिसमें कुकापा, किलिवा, पै पै, कोचिमी और कुमियाई इत्यादी। प्रत्येक समूह की पोशाक उनके सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी होती हैं, जो उनके धार्मिक और ऐतिहासिक विश्वासों को दर्शाती हैं।लियोन-पोर्टिला, मिगुएल; पिनेरा, डेविड (2016)। बाजा कैलिफ़ोर्निया। हिस्टोरिया ब्रेव (स्पेनिश में)। फोंडो डी कल्टुरा इकोनोमिका. 978-607-16-4036-9. संदर्भ श्रेणी: भूगोल श्रेणी: प्रायद्वीप श्रेणी:कैलिफ़ोर्निया