411 REFERENCE · Wikipedia
लेह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लेह གླེ View of Leh.jpg लेह शहर का एक दृश्य लेह India Ladakh 34.15 77.58 inline, title लद्दाख़ में स्थिति देश प्रान्त लद्दाख़ ज़िला लेह ज़िला 30870 2011 भाषाएँ प्रचलित लद्दाख़ी, हिन्दी, बलती 3500 भारतीय मानक समय +05:30 leh.nic.in LA 02
लेह भारत के लद्दाख़ केन्द्र शासित प्रदेश की राजधानी है। यह लेह ज़िले का मुख्यालय है और ज़िले तथा पूरे लद्दाख़ प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। लेह समुद्र तल से 3,524 मीटर (11,562 फुट) की ऊँचाई पर, श्रीनगर से 160 मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग 300 मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल में, ऊपरी सिंधु नदी के दाहिने तट से 4 मील दूर स्थित है।"Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514"District Census Handbook, Jammu & Kashmir https://web.archive.org/web/20160512072405/https://books.google.com/books?id=cb7UAAAAMAAJ 12 मई 2016 ," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India
विवरण
लेह ज़िले के पूर्व में अक्साई चिन और तिब्बत का न्गारी विभाग, उत्तर में शक्सगाम घाटी व शिंजियांग, दक्षिण में हिमाचल प्रदेश और पश्चिम में कारगिल ज़िला स्थित है। इतिहास में लेह इन सभी स्थानों और इन से आगे के क्षेत्रों को जोड़ने वाले व्यापारिक मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। लेह से श्रीनगर, कुल्लू घाटी और काराकोरम दर्रे को राजमार्ग जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग १ इसे पश्चिम में श्रीनगर से जोडता है। 19वीं व 20वीं शताब्दी में यहाँ डोगरा राजवंश का प्रभुत्व बन गया और आगे चलकर यह स्वतंत्र भारत का भी एक अभिन्न भाग बना। यहाँ एशिया की सर्वाधिक ऊँची मौसमी वेधशाला (meteorological observatory) है।
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
लेह ज़िला
लद्दाख़
सन्दर्भ
श्रेणी:लद्दाख़ के नगर
श्रेणी:लेह ज़िला
श्रेणी:लेह ज़िले के नगर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:लद्दाख़
श्रेणी:लद्दाख़ में पर्यटन आकर्षण
*