411 REFERENCE · Wikipedia
दूध का कर्ज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
का कर्ज़ दूध का कर्ज़.jpg दूध का कर्ज़ का पोस्टर सलीम अख्तर अशोक गायकवाड़ अनु मलिक संतोष सरोज जैकी श्रॉफ, नीलम, प्रेम चोपड़ा, अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी 31 अगस्त, 1990 भारत हिन्दी
दूध का कर्ज़ 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे अशोक गायकवाड़ द्वारा निर्देशित और सलीम अख्तर द्वारा निर्मित किया गया। इसे हिन्दी के साथ मराठी में भी जारी किया गया (मराठी में दुधाचे उपकार)। इसमें जैकी श्रॉफ और नीलम मुख्य भूमिकाओं में हैं।Video: इस औरत ने नाग को पिलाया था दूध, मरते दम तक चुकाया कर्ज... https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/nag-panchami-2018-doodh-ka-karz-jackie-shroff-neelam-kothari-1900538 28 अक्टूबर 2018 एनडीटीवी इंडिया 15 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20181028151557/https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/nag-panchami-2018-doodh-ka-karz-jackie-shroff-neelam-kothari-1900538 28 अक्तूबर 2018 dead इसके गीत अपने जमाने में लोकप्रिय रहे हैं।
संक्षेप
अपने नवजात बेटे सूरज के साथ सपेरन पार्वती (अरुणा ईरानी) असहाय रूप से देखती है कि उसका पति गंगू को गलत तरीके से चोरी का आरोप लगाया जाता है। फिर उसे रघुवीर सिंह (अमरीश पुरी), भैरों सिंह (सदाशिव अमरापुरकर) और सम्पत (प्रेम चोपड़ा) द्वारा पीट-पीट कर मार दिया जाता है। वह उसके शरीर का अंतिम संस्कार करती है। उसके बाद वह एक साँप और सूरज को पालती है और गंगू की मौत का बदला लेने की कसम खाती है। उसकी देखभाल धर्मा लोहार (गोगा कपूर) ने की जो सूरज को पालने में उसकी सहायता करता है।
उस साँप को पार्वती और गंगू ने अपने बेटे के रूप में मान लिया है। पार्वती साँप को अपना दूध देती है और उसे जाने को कहती है क्योंकि वो उसका भरण-पोषण नहीं कर पाएगी। सालों बाद सूरज बड़ा हो जाता है। पार्वती गंगू की मौत का बदला लेने और धर्मा की बेटी कजरी से उसका विवाह करने के लिए तैयार है। उसकी योजना बिखर जाती है जब उसे पता चलता है कि सूरज रघुवीर की बेटी रेशमा (नीलम) के प्यार में पड़ गया है। अब शायद वह अपने भावी ससुराल के खिलाफ प्रतिशोध नहीं करने का फैसला कर सकता है। सालों बाद वही साँप पार्वती के जीवन में वापस आता है और सूरज के साथ गंगू के हत्यारों का बदला लेता है।
मुख्य कलाकार
जैकी श्रॉफ - सूरज
नीलम - रेशमा
अरुणा ईरानी - पार्वती
अमरीश पुरी - रघुवीर सिंह
प्रेम चोपड़ा - संपथ
रज़ा मुराद - तांत्रिक
गोगा कपूर - धर्मा लोहार
गुलशन ग्रोवर - अजीत
सदाशिव अमरापुरकर - भैरों सिंह
वर्षा उसगांवकर - कजरी
कुलदीप पवार - गंगू
राम मोहन - पुजारी
बॉब क्रिस्टो - अंग्रेज़ "गोरा"
सुधीर - जुम्मान
मोहन चोटी - रघुवीर का मुंशी
गुड्डी मारुति - हरी भरी
टॉम ऑल्टर - फ्रैंक
अनंत जोग - सपेरा
कुनिका सदानंद - मुन्नीजान
संगीत
अनु मलिक आनंद बख्शी गायक तुम्हें दिल से कैसे जुदा हम करेंगे मुहम्मद अज़ीज़, अनुराधा पौडवाल 7:13 शुरू हो रही है प्रेम कहानी मुहम्मद अज़ीज़, अनुराधा पौडवाल 9:37 बीन बजाता जा सपेरे अनुराधा पौडवाल 8:58 बीन बजाऊँ तुझे बुलाऊँ मुहम्मद अज़ीज़ 9:35 रस्ता तो मिल गया है शब्बीर कुमार 7:25 मेरे मुन्ने भूल ना जाना मुहम्मद अज़ीज़, अनुराधा पौडवाल 10:40
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0395519 दूध का कर्ज़
श्रेणी:1990 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में