Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विजयगढ़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विजयगढ़ दुर्ग Vijaygarh Fort सोनभद्र ज़िला, उत्तर प्रदेश, भारत Vijay Garh Fort on the Hill top.jpg पहाड़ पर विजयगढ़ India Uttar Pradesh 24.577708 83.180845 inline,title उत्तर प्रदेश में स्थान 1040 ई विजय पाल अंतिम राजा काशी नरेश चेत सिंह विजयगढ़ दुर्ग (Vijaygarh Fort) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले के राबर्ट्सगंज नगर के समीप स्थित एक दुर्ग है। यह खंडहर अवस्था में है और राबर्ट्सगंज से दक्षिणपूर्व में राबर्ट्सगंज-चुर्क सड़क पर खड़ा है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 विवरण विजयगढ़ के दुर्ग में कई प्राचीन मन्दिर और लाल पत्थर के स्तम्भ हैं, जिनपर समुद्रगुप्त के अधीन विष्णुवर्धन का नाम लिखा है। दुर्ग शिलालेखों, गुफा चित्रों, कई मूर्तियों और तालाबों के लिए प्रसिद्ध है। इनमें से चार तालाब दुर्ग के भीतर हैं और कभी नहीं सूखते। दुर्ग के भीतर के क्षेत्रफल से आधे से अधिक भाग कैमूर पर्वतमाला की पहाड़ियों से भरा है। मीरा सागर और राम सागर नामक दो तालों के बीच एक रंग महल नामक महल था जिसमें कई कला मूर्तियाँ थीं और जो राजकुमारी चंद्रकांता का महल माना जाता है। देवकीनन्दन खत्री ने अपने उपन्यास चंद्रकांता में विजयगढ़ किले और राजकुमारी का वर्णनन करा है। हर वर्ष श्रावण के महीने में श्रद्धालु कांवड़ियाँ यात्री राम सागर से जल लेकर शिवद्वार धाम तक की कांवड़ यात्रा करते हैं। चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें राबर्ट्सगंज कांवड़ यात्रा चंद्रकांता (उपन्यास) देवकीनन्दन खत्री शिवद्वार सोनभद्र ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:सोनभद्र ज़िले में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:उत्तर प्रदेश में दुर्ग श्रेणी:सोनभद्र ज़िले में स्थापत्य