411 REFERENCE · Wikipedia
मछीन्द्र कांबली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मछीन्द्र कांबली, मराठी रंगमंच के एक वयोवृद्ध कलाकार थे। इनका जन्म मालवन में हुआ था। कांबली को उनके शानदार हास्य नाटकों के लिए जाना जाता है साथ ही मराठी रंगमंच पर मालवनी बोली को मान्यता दिलाने का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। उन्होंने कई मराठी/मालवनी नाटकों का निर्देशन किया तथा उनमें अभिनय भी किया। 55 वर्ष की आयु में 30 सितम्बर 2007 को उनका निधन हो गया।
उनके कामों में शामिल है: वाई वर्षा पंचावन, माझा पति छत्रपति।
सन्दर्भ
श्रेणी:कलाकार
श्रेणी:महाराष्ट्र के लोग
श्रेणी:1947 में जन्मे लोग
श्रेणी:२००७ में निधन