Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सहकर्मी दबाव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सहकर्मी दबाव अर्थ है किसी व्यक्ति पर उसके समान उम्र, रुचि या सामाजिक स्थिति वाले लोगों का पड़ता है। ऐसे साथी अपने विचारों, मूल्यों और व्यवहार के ज़रिए व्यक्ति को प्रभावित करते हैं। कई बार व्यक्ति अपने साथियों की तरह दिखने या समूह में स्वीकारे जाने के लिए अपना सोचने का तरीका और आचरण बदल लेता है। यह दबाव हमेशा नकारात्मक नहीं होता। यह किसी को मेहनती, अनुशासित या आत्मविश्वासी भी बना सकता है, पर कभी-कभी यह गलत आदतों या अनैतिक कार्यों की ओर भी धकेल देता है। इसलिए ज़रूरी है कि व्यक्ति अपनी पहचान और विवेक बनाए रखे। ऐतिहासिक उदाहरण रवांडा नरसंहार 1994 में रवांडा नरसंहार उस समय हुआ जब हुतु और तुत्सी समुदायों के बीच वर्षों से चली आ रही जातीय संघर्ष ने भयंकर नरसंहार का रूप ले लिया। मुख्य रूप से हुतु समुदाय हिंसक पक्ष था, परंतु सभी हुतु समुदाय नरसंहार के पक्षधर नहीं थे। इस नरसंहार के गवाह मेक्टिल्डे के अनुसार, लगभग 10% हुतुओं ने तुत्सियों समुदाय की मदद की, 30% को जबरन शामिल किया गया, 20% अनिच्छुक थे, जबकि 40% ने अपनी इच्छा से नरसंहार में भाग लिया।भावनानी रवि 146217602 2006-11-01 "जातीय मानदंड और अंतरजातीय हिंसा: रवांडा नरसंहार में जन भागीदारी का लेखा-जोखा" https://archive.org/details/sim_journal-of-peace-research_2006-11_43_6/page/n4 जर्नल ऑफ पीस रिसर्च 43 6 651–669 10.1177/0022343306069290 0022-3433 हिंसा में शामिल लोगों को पुरस्कार दिए गए, जबकि विरोध करने या तुत्सियों को बचाने की कोशिश करने वालों को तरह-तरह के यातनाएँ दि गई और कुछ को मृत्यु की सज़ा दी गई। प्रोफेसर भावनानी का मत है कि यह पूरी व्यवस्था एक सामूहिक व्यवहारिक दबाव थी, जिसे समाज ने स्वयं लागू किया। यह पश्चिमी समाजों में देखे जाने वाले सामान्य सहकर्मी दबाव से अलग था, क्योंकि यहाँ दबाव नैतिक अनुकरण नहीं, बल्कि भय, हिंसा और जीवन-मृत्यु के बीच कठोर चुनाव जैसा था।एम॰ सी॰ धूम ओमार सिद्दीकी 53132227 2013-07-01 रवांडा के नरसंहार में किसने मारा? अंतर-समूह हिंसा में सूक्ष्म-स्थान, सामाजिक प्रभाव और व्यक्तिगत भागीदारी जनरल ऑफ पीस आंड रिसर्च 50 4 453–467 10.1177/0022343313478958 0022-3433 http://eprints.lse.ac.uk/48251/1/McDoom_Who_killed_in%20Rwanda%27s_genocide_2013.pdf June 3, 2020 March 3, 2021 https://web.archive.org/web/20210303122017/http://eprints.lse.ac.uk/48251/1/McDoom_Who_killed_in%20Rwanda%27s_genocide_2013.pdf live इन्हें भी देखें मानसिक दबाव संदर्भ श्रेणी : मनोविज्ञान