Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मनकिश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मनकिश Zaatar Mankousheh.jpg 250px ज़ातर और सब्ज़ियों से बनी मनकिश मनाकीश, मनाक़ीश, मनऊशे लेवंत सीरिया, लेबनान, जॉर्डन, फिलिस्तीन लेवांत इलाका की खान-पान परंपरा नाश्ता या दोपहर का खाना चपटी रोटी आटा, ज़ातर, पनीर या कीमा मनकिश ( लेवेंटाइन अरबी : مناقيش , रोमनकृत: manāʾīš ; man'ousheh – منقوشة , manʾūše ) एक लोकप्रिय लेवेंताई पेस्ट्री है , जिसमें आटे के ऊपर ज़ातर ( مناقيش بزعتر , manāʾīš bi-zaʿtar ), पनीर ( مناقيش بجبنة , manāʾīš bi-jibne ), या पिसा हुआ मांस होता है। इसे काटकर या मोड़कर परोसा जा सकता है, और इसे नाश्ते या दोपहर के भोजन में परोसा जा सकता है। Segura John Manakish: The Lebanese Flatbread You Need To Try At Least Once Daily Meal 21 July 2023 https://www.thedailymeal.com/1343872/what-manakish-lebanese-flatbread/ 20 December 2025 परंपरागत रूप से, महिलाएं सुबह के समय अपने परिवार की दैनिक रोटी की आवश्यकताों को पूरा हेतु सामुदायिक ओवन में आटा सेंकती थीं, और इस समय नाश्ते के लिए विभिन्न टॉपिंग के साथ आटे के छोटे भाग तैयार करती थीं। सज और तबून भी मनकिश के लिए आम पारंपरिक खाना पकाने के उपकरण हैं। मनकिश लेवंत क्षेत्र में लोकप्रिय हैं , और पड़ोसी क्षेत्रों और लेवेंटाइन प्रवासन केंद्रों में भी पाए जा सकते हैं। २०२३ में, मनाकिश को लेबनान में एक प्रतीकात्मक पाक प्रथा के रूप में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सम्मिलित किया गया था। Al-Man'ouché, an emblematic culinary practice in Lebanon - UNESCO Intangible Cultural Heritage ich.unesco.org https://ich.unesco.org/en/RL/al-man-ouche-an-emblematic-culinary-practice-in-lebanon-02000 20 December 2025 नाम मानक अरबी में , manāqīš शब्द manqūšah शब्द का बहुवचन है , जो naqaša ( نقش ) क्रिया से बना है , जिसका अर्थ है 'गढ़ना', 'खोदना' या 'उत्कीर्ण करना'; इसका अर्थ है कि आटे को बेलने के बाद, उसे उंगलियों से दबाकर छोटे-छोटे गड्ढे बनाए जाते हैं जिनमें टॉपिंग रखी जा सके। इतिहास माना जाता है कि मनाकिश की उत्पत्ति फोनीशिया में हुई थी , जहाँ लोग गेहूं को पत्थर के पहियों से पीसकर आटा बनाते थे और उससे रोटी बनाते थे।Tusing David Manakish nominated to be added to Unesco's Intangible Cultural Heritage list The National 17 December 2022 https://www.thenationalnews.com/lifestyle/2022/12/17/manakish-nominated-to-be-added-to-unescos-intangible-cultural-heritage-list/ 20 December 2025 सन्दर्भ श्रेणी:मध्य एशियाई खाना