Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुंदरलाल पटवा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भारत के मुख्यमंत्रियों की सूची सुन्दरलाल पटवा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (पहली बार) yes 1924 11 11 yes 2016 12 28 1924 11 11 कुकड़ेश्वर, मनासा, नीमच भारतीय जनता पार्टी जैन धर्म 20 जनवरी 1980 17 फ़रवरी 1980 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (दूसरी बार) 5 मार्च 1990 15 दिसम्बर 1992 अर्जुन सिंह सुन्दरलाल पटवा (११ नवम्बर १९२४ - २८ दिसम्बर २०१६) एक भारतीय राजनेता थे। वे दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। जीवन परिचय सुंदरलाल पटवा का जन्म मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कुकड़ेश्वर गांव में 11 नवंबर 1924 को हुआ था। 1941 से इन्‍दौर राज्‍य प्रजा मण्‍डल एवं 1942 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। उसके बाद 1947 से 1951 तक संघ प्रचारक एवं 1948 से संघ आंदोलन में सात माह जेल यात्रा भी की। 1951 में जनसंघ की स्‍थापना के साथ ही इसके सक्रिय कार्यकर्ता रहे। 1957 से 1967 तक विधान सभा सदस्‍य एवं विरोधी दल के मुख्‍य सचेतक रहे। 1967 से 1974 तक जिला सहकारी बैंक के अध्‍यक्ष रहे। 1975 में म.प्र. जनसंघ के महामंत्री बने। आपातकाल के दौरान 27 जून, 1975 से 28 जनवरी, 1977 तक मीसा बंदी के रूप में जेल में रहे। वे 20 जनवरी, 1980 से 17 फरवरी, 1980 तक पहली बार मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने। उसके बाद सन 1990 के विधान सभा चुनाव में सदस्‍य निर्वाचित हुए एवं 5.3.1990 से 15.12.1992 तक मुख्‍यमंत्री रहे। 1993 में पुन: विधान सभा सदस्‍य के लिए निर्वाचित हुए। 1997 में छिंदवाड़ा से लोकसभा उपचुनाव में विजयी और वाजपेयी सरकार में दो साल मंत्री भी रहे। राजनीतिक यात्रा 1957-67, 1977–97 और 1998 : मध्यप्रदेश विधानसभा में तीन बार विधायक रहे 1957-67 : विधानसभा में विपक्षी दल के चीफ व्हीप 1975 : मध्यप्रदेश से जनसंघ के महासचिव, 1977 : जनता पार्टी के कार्यसमिति सदस्य 1980 जनवरी से फरवरी 1980 में पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने 1980-85 : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष 1990 मार्च से 1992 दिसंबर तक दूसरी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने 1986 : मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष 1997 : 11वीं लोकसभा में सांसद बने 1999 : 13वीं लोकसभा में दूसरी बार सांसद बने (संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद) 13 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे 30 सितंबर 2000 से 7 नवंबर 2000 तक केंद्रीय रसायक और उर्वरक मंत्री रहे 7 नवंबर 2000 से 1 सितंबर 2001 तक केंद्रीय खनन मंत्री रहे। श्रेणी:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्रेणी:मुख्यमंत्री श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री इनके नाम से मन्दसौर जिला में जावरा - नीमच हाइवे पे एक सुन्दरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा जो अभी निर्माणाधीन है । यह वर्ष 2024 में बनकर तैयार हो जायेगा। ( आशीष कुमार पाल 8574308861 )