Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

असमिया भाषा उन्नति साधिनी सभा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

असमिया भाषा उन्नति साधिनी सभा (असमिया : অসমীয়া ভাষা উন্নতি সাধিনী সভা) असमी भाषा की एक संस्था थी जिसकी स्थापना २५ अगस्त १८८८ को हुई थी। यह असम साहित्य सभा की पूर्ववर्ती संस्था थी। इसके प्रथम महासचिव शिवराम शर्मा बोरदलै थे। इस संस्था के निर्माण का उद्देश्य असमिया भाषा एवं साहित्य की उन्नति के लिए प्रयत्न करना था। इसी संस्था के प्रयासों के फलस्वरूप उस समय की असमिया बोली अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त हो पायी। श्रेणी:असमिया भाषा