411 REFERENCE · Wikipedia
त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी ( 18 जनवरी 1929 – 5 जनवरी 2020) कर्नाटक और केरल के राज्यपाल थे।
अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी चतुर्वेदी 1984 से 1990 तक भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक पद पर भी रहे। उन्हें भारत सरकार ने सन् 1990 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया।
21 अगस्त 2002 को उन्हें कर्नाटक प्रान्त का राज्यपाल नियुक्त किया गया। सिकन्दर बख्त की मृत्यु के बाद 23 जून 2004 तक उन्हें केरल के राज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया जिसे उन्होंने वखूबी निभाया। कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में उन्हें अच्छी लोकप्रियता मिली।
चतुर्वेदी 21 अगस्त 2007 को राज्यपाल के पद से सेवामुक्त हुए। 5 जनवरी 2020 को उनका उत्तर प्रदेश के कन्नोज में निधन हो गया।
== सन्दर्भ ==