411 REFERENCE · Wikipedia
सराग़रार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सराग़रार سراغرار / Saraghrar Saraghrar.JPG 7340 "Afghanistan and Central/Southern Pakistan" Peaklist.org. Retrieved 2013-02-13.78वाँ सर्वोच्च 1979 Saraghrar on peakbagger.com चरम उदग्र शिखर Pakistan पाकिस्तान में स्थिति 250 चित्राल ज़िला, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा, पाकिस्तान हिन्दू कुश 36 32 51 N 72 07 00 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title 1959 हिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई
सराग़रार (سراغرار, Saraghrar) हिन्दू कुश पर्वतमाला का चौथा सर्वोच्च पर्वत है (तिरिच मीर, नोशक और इस्तोर-ओ-नल के बाद)। यह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले में स्थित है। यह विश्व का 78वाँ सर्वोच्च पर्वत है।Paropamiso (by Fosco Maraini, 2003) (Mondadori, Milano, Italy) ISBN 88-04-51209-1Chitral Tour Guide Book (by Rahmat Karim Baig, 2004)Hindu Kush Study Series (2 Volumes) (by Rahmat Karim Baig, 1994/1997) (Rehmat Printing Press, Peshawar, Pakistan)
नामोच्चारण
'सराग़रार' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
आकार व शिखर
इसका आकार एक पठार की भांति है जिसमें कई शिखर नज़र आते हैं। मुख्य शिखर इस प्रकार हैं:
पूर्वोत्तर शिखर - 7,340 मीटर (24,081 फ़ुट) - यह सबसे ऊँचा है और इसी पर पूरे पर्वत की ऊँचाई परिभाषित है
पश्चिमोत्तर शिखर - 7,300 मीटर (23,950 फ़ुट) - यह अकेला शिखर है जो वर्तमान (फ़रवरी 2017) तक कभी चढ़ा नहीं गया है
दक्षिणपश्चिम शिखर - 7,148 मीटर (23,451 फ़ुट)
दक्षिण शिखर - 7,307 मीटर (23,973 फ़ुट)
दक्षिणपूर्व शिखर - 7,208 मीटर (23,648 फ़ुट)
इन्हें भी देखें
हिन्दू कुश
तिरिच मीर
नोशक
इस्तोर-ओ-नल
चित्राल ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:सात हज़ारी
श्रेणी:हिन्दु कुश
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के पर्वत