Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उड़ान (2021 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उड़ान सुररई पोट्रे Soorarai Pottru.jpg सुधा कोंगरा शालिनी उषा नायरसुधा कोंगरा सूर्याज्योतिकागुनीत मोंगा सूर्या अपर्णा बालामुरली परेश रावल अमेज़न प्राइम वीडियो y 2020 11 12 149 मिनट भारत हिन्दी (मूल: तमिल) उड़ान वर्ष 2021 की भारतीय नाट्य फ़िल्म है। यह मूल रूप से तमिल भाषा में सुररई पोट्रे (சூரரைப் போற்று) नाम से बनी है। इस फ़िल्म को अप्रैल 2021 में अमेज़न प्राइम पर हिन्दी में जारी किया गया था।क्‍या है सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' की कहानी, जिसे मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, इस OTT पर देखें ये मूवी https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/whats-the-story-of-suriya-film-soorarai-pottru-got-5-national-awards-watch-movie-on-this-ott/articlecontent-pf464173-696745.html 13 जुलाई 2024 वन इंडिया इसे सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने ही शालिनी उषा नायर के साथ मिलकर पटकथा लिखी है। सूर्या, ज्योतिका और गुनीत मोंगा द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में सूर्या, अपर्णा बालामुरली और परेश रावल हैं। जबकि मोहन बाबू, उर्वशी और करुनस सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। यह फ़िल्म भारतीय एयरलाइन सिम्पलीफ्लाई डेक्कन के संस्थापक जी आर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। जैसा कि उन्होंने अपने संस्मरण सिम्पली फ्लाई: ए डेक्कन ओडिसी में वर्णित किया है। यह फ़िल्म कोविड महामारी के चलते सिनेमाघरों में जारी नहीं हो पाई। इसे दिवाली त्योहार की पूर्व संध्या पर 12 नवंबर 2020 को अमेज़न प्राइम वीडियो के माध्यम से मूल तमिल में जारी किया गया। इसे फ़िल्म आलोचकों से काफ़ी प्रशंसा मिली। इसे 78वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में प्रदर्शित होने वाली दस भारतीय फिल्मों में से एक के रूप में चुना गया था। इसने 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में पाँच पुरस्कार जीते: सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सूर्या), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (अपर्णा), सर्वश्रेष्ठ पटकथा (सुधा और शालिनी) और सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर (प्रकाश कुमार)।National Film Awards 2022: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/national-film-awards-2022-film-soorarai-pottru-suriya-and-ajay-devgn-became-best-actor-5661789/ 13 जुलाई 2024 www.india.com hi इस फ़िल्म का हिन्दी रीमेक, सरफिरा 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में जारी हुआ।अक्षय कुमार की 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक के टाइटल का एलान, इस दिन होगी रिलीज, टीजर में देखें फर्स्ट लुक https://www.etvbharat.com/hi/!entertainment/akshay-kumar-announces-title-of-hindi-remake-of-suriyas-soorarai-pottru-is-sarfira-watch-teaser-with-first-look-hin24021302557 13 जुलाई 2024 ETV Bharat News 13 फरवरी 2024 hi इसे भी सुधा द्वारा ही निर्देशित किया गया है। अक्षय कुमार और राधिका मदन की इसमें मुख्य भूमिका है। सन्दर्भ श्रेणी:2021 की फ़िल्में श्रेणी:तमिल फ़िल्में श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता