Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आटा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right| तीन विभिन्न प्रकार के आटे-। बाएं से दाएं: गेहूं ५५०, गेहूं ५५०, राई – ११५० thumb|मैदा या बहु-उपयोगी आटा (ऑल पर्पज़ फ़्लोर) thumb|कसावा आटा (बाएं) एवं मक्के का आटा (दाएं), किन्शसा, कांगो जनतांत्रिक गणराज्य। ये आटे मध्य अफ़्रीका के खानपान के आधारभूत अवयव हैं। आटा, अनाज के दानो को पीस कर प्राप्त हुआ एक पाउडर या चूर्ण है। यह रोटी बनाने के काम आता है, जो कि कई सभ्यताओं में एक प्रधान भोजन है। इतिहास में विभिन्न समय पर आटे की पर्याप्त आपूर्ति एक प्रमुख आर्थिक और राजनीतिक मुद्दा रहा है। गेहूं का आटा उत्तर भारत, यूरोप और उत्तर अमेरिकी संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों में से एक है और यह नाना प्रकार की रोटी, डबल रोटी (ब्रेड) और अधिकांश यूरोपीय शैलियों की ब्रेड और पेस्ट्री बनाने का प्रमुख संघटक है। मक्का का आटा प्राचीन काल से लैटिन अमेरिकी भोजन का एक प्रधान अंग है। आटे में बड़े अनुपात में मंड उपस्थित होता है जो कि एक जटिल कार्बोहाइड्रेट है और जिसे पॉलीसैक्राइड भी कहते हैं। आटे को प्राप्त करने के लिए अनाज को चक्की से पीसा जाता है। यह चक्की आम घरेलू पत्थर की चक्की से लेकर हवा की चक्की, पानी की चक्की या बिजली की चक्की भी हो सकती है। आटा को प्रयोग से पहले एक चलनी के माध्यम छाना जाता है, जिससे इसमे मौजूद भूसी या चोकर इससे अलग हो जाती है। प्रकार गेहूँ का आटा मिस्सा आटा श्रेणी:गेहूँ श्रेणी:खाद्य पदार्थ