Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लुधियाना महानगरीय क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लुधियाना महानगरीय क्षेत्र Ludhiana Metropolitan Area महानगरीय क्षेत्र देश भारत राज्य पंजाब जिला लुधियाना लुधियाना Metric 310 2011 1,618,879 auto लुधियाना नगर निगम GLADA mcludhiana.gov.in लुधियाना महानगरीय क्षेत्र (Ludhiana Metropolitan Area) भारत के पंजाब राज्य के लुधियाना शहर और उसके विस्तारित शहरी क्षेत्रों का एक प्रमुख समूह है। यह पंजाब का सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला महानगरीय क्षेत्र है।भारत की जनगणना 2011, जनगणना नगर और महानगरीय क्षेत्र - पंजाब। विस्तार और मास्टर प्लान लुधियाना के मास्टर प्लान 2031 के अनुसार, शहर की सीमाओं का विस्तार तेजी से हुआ है। वर्तमान में, नगर निगम और लुधियाना महानगर विकास प्राधिकरण (GLADA) के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र लगभग 310 वर्ग किलोमीटर (310 sq. km) तक विस्तृत है।लुधियाना महानगर विकास प्राधिकरण (GLADA), लुधियाना मास्टर प्लान 2031 https://web.archive.org/web/20260627100821/https://www.glada.gov.in/en/master-plans 27 जून 2026 , पंजाब सरकार। इस मास्टर प्लान के तहत आसपास के कई गांवों को शहरी सीमा के भीतर शामिल किया गया है ताकि वहां बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।लुधियाना नगर निगम, नगर निगम सीमा विस्तार विवरण, आधिकारिक वेबसाइट। इसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं: मुख्य लुधियाना शहर। फिरोजपुर रोड के किनारे विकसित होती आवासीय परियोजनाएं और आधुनिक गगनचुंबी इमारतें।पंजाब उद्योग विभाग, लुधियाना औद्योगिक प्रोफाइल https://web.archive.org/web/20250505094346/https://pbindustries.gov.in/ 5 मई 2025 । साहनेवाल और चंडीगढ़ रोड से सटे उपनगरीय इलाके। प्रशासन इस क्षेत्र का प्रबंधन दो मुख्य संस्थाओं द्वारा किया जाता है। लुधियाना नगर निगम (LMC) शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के लिए जिम्मेदार है, जबकि लुਧਿਆਣਾ महानगर विकास प्राधिकरण (GLADA) शहर के मास्टर प्लान और नई टाउनशिप के विकास की निगरानी करता है। अर्थव्यवस्था लुधियाना को अपनी मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्था के कारण "भारत का मैनचेस्टर" कहा जाता है। यह क्षेत्र साइकिल निर्माण, होजरी और कपड़ा उद्योग का एक बड़ा केंद्र है। हाल के वर्षों में, यहाँ रियल एस्टेट और ऊंची इमारतों के निर्माण में भी काफी वृद्धि देखी गई है। सन्दर्भ