Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजस्थान पत्रिका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजस्थान पत्रिका 175px 175px 29 फ़रवरी 2012 को प्रकाशित राजस्थान पत्रिका का कवर पेज दैनिक समाचार पत्र व्यापकपर्ण राजस्थान पत्रिका 1956 उदार हिंदी जयपुर, जोधपुर, भोपाल और इंदौर ५,५७,४०,०००http://www.newswatch.in/newsblog/1821 आइ॰आर॰एस सर्वेक्षण 8 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20090423043017/http://www.newswatch.in/newsblog/1821 23 अप्रैल 2009 live पत्रिका राजस्थान पत्रिका हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला एक भारतीय समाचार पत्र है। यह अखबार भारत के सात राज्यों से प्रकाशित हो रहा है। यह जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और सीकर सहित कई अन्य क्षेत्रों से राजस्थान से प्रकाशित होता है और राजस्थान के अलावा भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, रायपुर, अहमदाबाद, ग्वालियर, कोलकाता, चेन्नई, नई दिल्ली और बंगलौर से प्रकाशित होता है।‌ इतिहास राजस्थान पत्रिका का आरंभ १९५६ में उधार के ५०० रुपये पूँजी से एक शाम को प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र के रूप में हुआ था। स्वर्गीय श्री कर्पूर चन्द्र कुलिश ने 7 मार्च 1956 को राजस्थान पत्रिका की आधारशिला रखी। उससे पहले वो उस समय के मुख्य समाचार पत्र राष्ट्रदूत के लिए कार्य किया करते थे। उस समय राजस्थान में अन्य दो समाचार पत्र लोकवाणी और नवयुग प्रमुख पाठक दल में शामिल थे, जो दोनों ही दिल्ली आधारित समाचार पत्र थे। 1964 में यह समाचार पत्र सुबह प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र बना। पत्रिका ने अपना प्रथम जोधपुर संस्करण 1981 में प्रकाशित किया और अपने उदयपुर प्रकाशन के साथ इन्होंने एक और मील का पत्थर रखा। कोटा संस्करण मार्च 1986 और बीकानेर संस्करण अगस्त 1987 में जोड़े गये। सन 2000 में नयें संस्करण भीलवाड़ा, सीकर, श्रीगंगानगर आरम्भ हुए। 11 अगस्त 2002 को अहमदाबाद संस्करण और इसी वर्ष 28 अक्टूबर अजमेर संस्करण और वर्ष 2003 में सूरत संस्करण को इस सूची में शामिल किया गया। विश्वसनीयता न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार राजस्थान पत्रिका में छपे समाचार पत्र को विश्वसनीय माना जाता है और यह एक पूर्ण रूप से प्रामाणिक और पूर्णतया पत्रिका के संवाददाताओं द्वारा प्राप्त होती है। प्रत्येक समाचार छपने से पूर्व तीन बार जाँचा जाता है। http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/hindi-paper-finds-success-going-hyperlocal/ Hindi Paper Finds Success Going Hyperlocal न्यूयॉर्क टाइम्स 4 जुलाई 2013, 3:31 am 4 जुलाई 2013 विनय सीतापति en https://web.archive.org/web/20130707095331/http://india.blogs.nytimes.com/2013/07/04/hindi-paper-finds-success-going-hyperlocal/ 7 जुलाई 2013 dead एलेक्सा के अनुसार, वेबसाइट 'patrika.com' भारत में 257 वीं सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है।alexa.com https://www.alexa.com/siteinfo/patrika.com 2020-07-05 patrika.com Competitive Analysis, Marketing Mix and Traffic - Alexa https://web.archive.org/web/20200219195318/https://www.alexa.com/siteinfo/patrika.com 19 फ़रवरी 2020 live सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.rajasthanpatrika.com पत्रिका इन एजुकेशन पत्रिका क्रिकेट श्रेणी:भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र श्रेणी:हिन्दी भाषा के समाचार पत्र श्रेणी:विश्व के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र श्रेणी:राजस्थान के समाचार पत्र