411 REFERENCE · Wikipedia
माउताम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|250x250पिक्सेल| कुसुमित बांस
माउताम (मिज़ो- Mau tam, "बांस-मौत") एक चक्रीय पारिस्थितिक घटना है जो पूर्वोत्तर भारत के मिज़ोरम और मणिपुर राज्यों में हर 48-50 साल में होती है और अकाल जैसी स्थिति पैदा करने की क्षमता रखती है। इनके अलावा म्यांमार के चिन राज्य के भी कुछ क्षेत्रों में यह तबाही फैलाता है। इसमें पहले चूहों की आबादी तेज़ी से बढ़ती है, जो फ़सलों को तबाह कर देती है।Inside Burma http://www.mizzima.com/news/inside-burma/4-inside-burma/831-swarms-of-rats-destroy-crops-in-townships-in-chin-state Swarms of rats destroy crops in townships in Chin state Mizzima 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20120225082341/http://www.mizzima.com/news/inside-burma/4-inside-burma/831-swarms-of-rats-destroy-crops-in-townships-in-chin-state 25 फ़रवरी 2012 live
इन अकालों की इस क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आख़िरी बार यह घटना (बांस के फूल खिलना) मई 2006 में शुरू हुई, और राज्य सरकार और भारतीय सेना ने अकाल को रोकने का प्रयत्न किया था।
घटनाक्रम
thumb | कला चूहा
मिज़ोरम और मणिपुर 30% तक जंगली बांस के जंगलों से ढके हुए हैं। माउताम के दौरान, एक व्यापक क्षेत्र में Melocanna baccifera (बांस की एक प्रजाति) के एक ही समय में फूल निकलते हैं। इसके बाद काले चूहों की भारी संख्या फ़सलों पर आक्रमण करती है, जिसे चूहों की बाढ़ (rat flood) कहा जाता है।Rat Attack, Plant vs. Predator https://www.pbs.org/wgbh/nova/rats/janzen.html PBS 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20090903224528/http://www.pbs.org/wgbh/nova/rats/janzen.html 3 सितंबर 2009 live.Normile D February 2010 Holding back a torrent of rats https://archive.org/details/sim_science_2010-02-12_327_5967/page/806 Science 327 5967 806–7 10.1126/science.327.5967.806 20150483 यह तब होता है जब बाँस के बीजों के अधिक संख्या में गिरने पर चूहों को ढेर सारा भोजन मिल जाता है। इस कारण चूहों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। बीज-रूपी भोजन के समाप्त हो जाने पर ये चूहे जंगल छोड़ खेतों की ओर रूख करते हैं। वहाँ ये संग्रहीत अनाज पर धावा बोल देते हैं, जो बदले में विनाशकारी अकाल का कारण बनता है।Foster Peter Bamboo threatens to bring Indian famine 14 October 2004 http://www.papillonsartpalace.com/bamfboo.htm Papillons art palace 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20101220042239/http://papillonsartpalace.com/bamfboo.htm 20 दिसंबर 2010 dead.
इतिहास
ब्रिटिश राज के रिकॉर्ड से पता चलता है कि मिजोरम में 1862 में अकाल पड़ा और 1911 में फिर से इस क्षेत्र में बांस के फूल खिले।April 2012दोनों ही मामलों में अभिलेख बताते हैं कि बांस के फूल खिलने से स्थानीय चूहों की आबादी में नाटकीय तौर पर वृद्धि देखने को मिली। वृद्धि के कारण अन्न भंडार और धान के खेत नष्ट हो गए और बाद में एक साल तक अकाल पड़ा।April 2012
1958 –59 के माउताम के परिणामस्वरूप कम से कम 100 लोगों की मृत्यु हुई, इसके अलावा मानव संपत्ति और फसलों का भी भारी नुकसान हुआ।April 2012मिज़ोरम, जो तब असमका भाग हुआ करता था, के एक अविकसित और अधिक पारंपरिक क्षेत्र के कुछ बुजुर्ग ग्रामीणों ने इस घटना को याद करते हुए दावा किया है कि लोक परंपराओं पर आधारित उनकी चेतावनियों को सरकार ने अंधविश्वास मानकर खारिज कर दिया था। April 2012प्रत्येक चूहे पर 40 पैसे का इनाम रखने के बाद स्थानीय लोगों ने अनुमानित बीस लाख चूहों को मार कर इकट्ठा किया। हालांकि, चूहों की आबादी में वृद्धि की ख़बर आने के बाद भी, सरकार ने अकाल से बचने की तैयारी ढंग से नहीं की। April 2012
सरकार की लापरवाही के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों को राहत देने के लिए स्थापित मिजो नेशनल फेमिन फ्रंट की नींव पड़ी । यह निकाय बाद में मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) बन गया, जिसने 1966 में अलगाववादी विद्रोह किया। लाल्डेंगा (बाद में मिजोरम के मुख्यमंत्री ) के नेतृत्व में, MNF ने 20 साल तक भारतीय सेना के साथ अलगाववादी संघर्ष किया। अंत में 1986 में MNF और भारत सरकार ने एक समझौते किया, जिसके तहत मिजोरम को स्वायत्तता की गारंटी के रूप में एक अलग राज्य बनाया गया।https://books.google.com/books?id=VVxlfDHGTFYC&pg=PA473 India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic: An Encyclopedia of Life in the Republic Kaminsky Arnold P Long Roger D 30 September 2011 ABC-CLIO 978-0-313-37463-0 473– 28 August 2013 https://web.archive.org/web/20160110004954/https://books.google.com/books?id=VVxlfDHGTFYC 10 जनवरी 2016 live
2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जोरामथांगा (जो अतीत में गुरिल्ला नेता रह चुके हैं), ने भविष्यवाणी की कि दो साल के लिए माउतामआएगा। जून 2006 में, भारतीय सेना को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचने में राज्य प्रशासन की सहायता के लिए एक आपातकालीन सेवा के लिए तैनात किया गया। राज्य प्रशासन ने वैकल्पिक रूप से खाद्य फसलों को स्थानीय स्तर पर उगाने के लिए व्यवस्था की, और यह व्यवस्था की कि सेना कीट नियंत्रण पर निर्देश दे सके। ग्रामीणों को हल्दी और अदरक उगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसका दोहरा फ़ायदा मिला- एक, कि इसने आंशिक रूप से ख़रीदने की क्षमता में कमी आने पर ग्रामीणों के लिए एक बीमा (insurance cover) की तरह काम किया, और दो, कि इन सुगंधित मसालों से चूहे दूर रहते हैं।
बांस के फूल खिलने (और बाद में फलने और बीज निकलने) से जुड़ा नियमित चूहा-प्रकोप पूर्वोत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में (जैसे अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर , और नागालैंड ),Rodent problems in India and strategies for their management http://www.aciar.gov.au/web.nsf/att/JFRN-6BN99Y/$file/mn96chapter2.pdf AU Aciar PDF 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20061008093136/http://www.aciar.gov.au/web.nsf/att/JFRN-6BN99Y/$file/mn96chapter2.pdf 8 अक्तूबर 2006 dead. और साथ ही लाओस , जापान , मेडागास्कर और दक्षिण अमेरिका में भी देखा जाता है।Rodent outbreaks in the uplands of Laos: analysis of historical patterns and the identity of nuu khii http://www.aciar.gov.au/web.nsf/att/JFRN-6BN99X/$file/mn96chapter1.pdf AU Aciar PDF 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20061008093411/http://www.aciar.gov.au/web.nsf/att/JFRN-6BN99X/$file/mn96chapter1.pdf 8 अक्तूबर 2006 dead.
थिंगताम (माउताम जैसा ही एक और अकाल) एक अन्य क़िस्म की बांस (Bambusa tulda) के फूल खिलने के साथ संबंधित है।Ram HY Mohan A passion for plant life https://www.ias.ac.in/jbiosci/dec2002/651.pdf Journal of Biosciences 27 7 659–660 2002 IN IAS PDF 10.1007/bf02708373 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191220181227/https://www.ias.ac.in/jbiosci/dec2002/651.pdf 20 दिसंबर 2019 dead.
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
In India's Mizoram, Bamboo Mean Dreams, Nightmares 27 April 2005 http://www.planetark.com/dailynewsstory.cfm/newsid/30572/story.htm Planet ark Reuters In 1959... widespread food shortages. In 2007, the government hopes to be better prepared. 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20160314154936/http://www.planetark.com/dailynewsstory.cfm/newsid/30572/story.htm 14 मार्च 2016 live.
Indian army's new enemy is rats 3 June 2006 http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/5044436.stm UK BBC "troops in the six north-eastern states of the country are used to dealing with insurgencies" but are now dealing with "an infestation of rats" 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191220181227/http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/5044436.stm 20 दिसंबर 2019 live.
Bamboo the life blood of the people: Alarm to Ecosystem http://www.sos-arsenic.net/english/homegarden/bamboo.html SOS arsenic 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20190724013104/http://www.sos-arsenic.net/english/homegarden/bamboo.html 24 जुलाई 2019 dead.
Bamboo in Mizoram http://mizobamboo.nic.in/bambooinmizoram.html India 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191220181228/http://mizobamboo.nic.in/bambooinmizoram.html 20 दिसंबर 2019 dead.
Mautaam in Manipur http://mautaam.org/ 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20111025071652/http://mautaam.org/ 25 अक्तूबर 2011 dead.
NOVA 30 September 2008 https://www.pbs.org/wgbh/nova/rats/janzen.html interview Rat Attack, Plant vs. Predator PBS noted ecologist Daniel Janzen describes how Melocanna […] bamboo's strategy came about 11 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20090903224528/http://www.pbs.org/wgbh/nova/rats/janzen.html 3 सितंबर 2009 live.
श्रेणी:सामयिक परिघटनाएँ
श्रेणी:मिज़ोरम
श्रेणी:मणिपुर
श्रेणी:भारत में अकाल
श्रेणी:बाँस
श्रेणी:एशिया में अकाल