Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राइड एंड प्रेजडिस ( १९९५ एक टेलीविज़न धारावाहिक )

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Pride and Prejudice Pride Prejudice 1995 VHS PAL Rated U Double Pack.jpg 1995 UK VHS cover showing Jennifer Ehle (Elizabeth Bennet) and Colin Firth (Mr Darcy) Costume drama Simon Langton Jennifer EhleColin Firth Carl Davis United Kingdom English 1 6 Sue Birtwistle John Kenway 327 minutes BBC1 Stereo 14:9 1995 9 24 yes 1995 10 29 yes http://www.bbc.co.uk/drama/prideandprejudice/ प्राइड एंड प्रेजडिस एक छह-एपिसोड वाला 1995 का ब्रिटिश टेलीविजन नाटक है, जो कि जेन ऑस्टेन के 1813 उपन्यास प्राइड एंड प्रेजडिस पर आधारित है I एंड्रयू डेविस द्वारा इसका स्क्रीन प्ले किया गया हैI जेनिफर एहले और कॉलिन फर्थ ने एलिजाबेथ बेनेट और मिस्टर डार्सी के रूप में अभिनय कियाI सू बर्टविस्ल इसके निर्माता हैं और साइमन लैंगटन द्वारा इसका निर्देशन किया गया है I यह मुख्य रूप से बी बी सी द्वारा निर्मित है जिसके लिए अमेरिकी ए एंड ई नेटवर्क ने अतिरिक्त कोष उपलब्ध करवाया थाI BBC1 ने मूल रूप से 55 मिनट के एपिसोड को 24 सितंबर से 29 अक्टूबर 1995 तक प्रसारित किया। ए एंड ई नेटवर्क ने 14 जनवरी 1996 से लगातार तीन रातों में दोहरे एपिसोड में श्रृंखला प्रसारित की। प्राइड और प्रेजडिस को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें जेनिफ़र एहले के लिए "बेस्ट एक्ट्रेस" के लिए BAFTA टेलीविज़न अवार्ड दिया गया I मिस्टर डार्सी की भूमिका ने कॉलिन फर्थ को भी बहुत प्रसिद्धि मिली। नाटक का एक दृश्य, जिसमे कॉलिन फर्थ एक गीले कमीज में नजर आये, ब्रिटिश टीवी इतिहास के सबसे अविस्मरणीय क्षणों में से एक के रूप में मान्यता दी गई। https://www.theguardian.com/media/2003/jun/02/broadcasting.guardianhayfestival2003 Universally acknowledged hunk vetoed nude scene Gibbons Fiachra 2 June 2003 The Guardian 2008-05-20 https://web.archive.org/web/20160927162152/https://www.theguardian.com/media/2003/jun/02/broadcasting.guardianhayfestival2003 27 सितंबर 2016 live न्यूयॉर्क टाइम्स में इस टीवी श्रृंखला को "प्रेम कहानियों और सामाजिक संयोजन का एक मजाकिया मिश्रण कहा गया था, जिसको चतुराई से एक प्रांतीय भद्रता की महत्वाकांक्षाओं और भ्रम में लिपेटा गया हो। https://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=9D0CE3DB1039F930A25752C0A960958260 Television review: An England Where Heart and Purse Are Romantically United O'Connor John 13 January 1996 The New York Times 2008-05-21 इस श्रृंखला ने लेखक हेलेन फील्डिंग को लोकप्रिय ब्रिजेट जोन्स उपन्यास लिखने के लिए प्रेरित किया और उनके स्क्रीन रूपांतरणों ने बाद में फिर्थ को ब्रिजेट के प्रेमी मार्क डार्सी के रूप में चित्रित किया। पात्र - कलाकार एलिज़ाबेथ बेनेट्स - जेनिफ़र एहले फिट्जविलियम डार्सी - कोलिन्स फ़र्थ जेन बेनेट्स - सुज़ेनाह हारकर मिस्टर चार्ल्स बिंगले - क्रिस्पिन बोनहम कार्टर मिस्टर जॉर्ज विकम - एंडरियन लुकिस मिसेस बेनेट्स - एलिसन स्टेडमैन मिस्टर बेनेट्स - बेंजामिन विट्रो मिस्टर विलियम कॉलिंस - डेविड बैंबर शर्लेट लुकास - लूसी स्काॅट मैरी बेनेट्स - लूसी ब्रायर कैथरीन बेनेट्स (किटी) - पोली मैबरले लिडिया बेनेट्स - जूलिया सवालहा कैरोलिन बिंगले - एना चांसलर मिस्टर गार्डीनर - टाॅम विल्टन मिसेस गार्डीनर - जोआना डेविड लेडी कैथरीन डी बर्ग - बारबरा लए हंंट जोर्जिआना डार्सी - एमीलिया कथानक एपिसोड 1: श्री चार्ल्स बिंगले, इंग्लैंड के उत्तर में एक अमीर व्यक्ति, शरद ऋतु के लिए हर्टफोर्डशायर के मेरटन गांव के पास नेदरफील्ड एस्टेट में रहने के लिए आता है। साथ में उसके उसकी बहन कैरोलिना और उसका मित्र फिट्जविलियम डार्सी हैI श्रीमती बेनेट, अपने पति के विपरीत, अपनी पांच बेटियों (जेन, एलिजाबेथ, मैरी, किटी, और लिडिया) में से एक के साथ बिंगले की शादी करवाना चाहती हैं। बिंगले एक स्थानीय देश-नृत्य में जेन (सबसे बड़ी लड़की ) को तुरंत पसंद करता है, जबकि उसके सबसे अच्छे दोस्त मिस्टर फिट्जविलियम डार्सी वहाँ किसी भी लड़की के साथ डांस करने से मना कर देता हैI वह एलिजाबेथ को भी डांस के लिए मना कर देता है। एलिजाबेथ उसे खराब चरित्र और व्यवहार का व्यक्ति समझती हैI एक दिन बारिश में बिंगले से मिलने के लिए जाते समय जेन बीमार हो जाती है और वहाँ पर भी जेन एलिज़ाबेथ की डार्सी के साथ नोक-झोंक हो जाती है I एपिसोड 2: श्री विलियम कॉलिन्स, एक चाटुकारिता वाले मंदबुद्धि पादरी हैं, जो अपने चचेरे भाई, मिस्टर बेनेट्स से मिलने जाते हैं। वह उनके घर और एस्टेट, लॉन्गबोरन के उत्तराधिकारी है, क्यूंकि मिस्टर बेनेट्स का कोई भी पुत्र नहीं है और उनके मरने के बाद सारी जायदाद कॉलिन्स की हो जाएगीI वह बेनेट की लड़कियों में से एक से शादी करना चाहता है। इसलिए वह दो सप्ताह की यात्रा के लिए वहाँ आता हैं, ताकि बेनेट्स को बेहतर तरीके से जान सकें और परिवार की बेटियों में से एक लड़की का शादी के लिए चयन कर सकें। हालांकि, बेनेट लड़कियां, श्री कोलिन्स को एक हास्यास्पद आदमी के रूप में ही पहचानती हैI एक दिन, मर्टन गांव के चारों ओर टहलने के दौरान, वे एक नए पहुंचे मिलिशिया के सदस्यों से मिलते हैं, जिसमें एक मिस्टर जॉर्ज विकम भी शामिल हैं। एक सामाजिक कार्यक्रम में, विकम एलिजाबेथ से मित्रता करता है और उसे बताता है कि उसके पिता डार्सी के दिवंगत पिता के लिए प्रधानसेवक थे। वह कहता है कि डार्सी ने विकम को इर्ष्या के कारण सम्पत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया, जो उसे डार्सी के पिता ने मरते वक़्त दी थी I एक अन्य सामाजिक कार्यक्रम में, डार्सी ने एलिजाबेथ को नेदरफील्ड की एक नृत्य पार्टी ( द बॉल ) में साथ नृत्य के लिए कहा जिसे एलिजाबेथ ने स्वीकार कर लिया I श्री कॉलिन्स ने अगले दिन एलिजाबेथ के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन वह उसे अस्वीकार कर देती है। जबकि श्रीमती बेनेट एलिजाबेथ के फैसले से उस पर क्रोधित हैं, उनके करीबी दोस्त शारले लुकास ने लुइस लॉज में रहने के लिए श्री कॉलिन्स को आमंत्रित किया। एपिसोड 3: एलिजाबेथ इस बात से हैरान होती है कि शारले लुकास ने श्री कोलिन्स के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जब नेदरफील्ड पार्टी शरद ऋतु में लंदन के लिए रवाना होती है, तो जेन को महसूस होता है कि बिंगले उसे अनदेखा कर रहे हैं। मिस्टर विकम के साथ दोस्ती करने के बाद, एलिजाबेथ वसंत में केंट में कोलिंस के घर के लिए प्रस्थान करती है। वहाँ वह लेडी कैथरीन डे बॉर्ग से मिलती है जो सारी संपत्ति की मालकिन है और लेडी कैथरीन डार्सी की चाची (आंट ) भी है, एलिजाबेथ डार्सी से कई बार मिलती है। उसे बिंगले और जेन के अलग होने का भी पता चलता है जिसके लिए वह डार्सी को जिम्मेदार मानती है I डार्सी एलिज़बेथ के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है लेकिन अपनी गलत फ़हमी और घमंड का शिकार एलिज़बेथ उसका प्रस्ताव ठुकरा देती है I वह उसे विकम के साथ बुरे व्यवहार के लिए दोषी ठहराती है एपिसोड 4: डार्सी एक पत्र लिखकर एलिज़ाबेथ को बताता है कि विकम एक जुआरी है जिसने धोखे से डार्सी की छोटी बहन, जोर्जिआना को घर से भगाने का प्रयास किया था I उसे ये भी लगा कि शायद जेन बिंगले से प्यार नहीं करती I बाद में एलिज़ाबेथ, गार्डीनर के साथ डर्बीशायर जाती है और वहाँ से पेम्बेरले पहुँचती है जो कि डार्सी का एस्टेट है I एपिसोड 5: डार्सी और एलिज़ाबेथ एक दुसरे से मिलते हैं I अगले दिन एलिज़ाबेथ को एक पत्र मिलता है जिसमे जेन लिखती है कि उनकी छोटी बहन लिडिया , विकम के साथ भाग गई है I एलिज़ाबेथ वहाँ से विदा लेती है I इधर मिस्टर बेनेट्स को मिस्टर गार्डीनर का एक पत्र मिलता है जिसमे लिडिया और विकम के मिलने की पुष्टि होती है I एलिज़ाबेथ जेन से अपने मन की बात करती है और डार्सी के प्रति अपनी गलत पूर्व धारणा ( प्रेजडिस ) पर अफ़सोस करती है I एपिसोड 6: लिडिया और विकम शादी के बाद घर आते हैं और मिस्टर गार्डीनर बताते हैं कि किस प्रकार डार्सी ने समय पर पहुँच कर दोनों दोनों की शादी का खर्च उठाया ताकि किसी प्रकार का सामाजिक तिरस्कार या बदनामी न हो I डार्सी और बिंगले नेदरफील्ड आते हैं और डार्सी एलिज़ाबेथ से जेन और बिंगले के लिए माफ़ी मांगता है I बिंगले फिर से जेन को शादी के लिए प्रपोज करता है I लेडी कैथरीन , जो डार्सी की शादी अपनी बेटी एन से करना चाहती है, एलिज़ाबेथ को डार्सी से दूर रहने के लिए चेतावनी देती हैI बाद में डार्सी एलिज़ाबेथ को प्रपोज करता है और जिसे एलिज़ाबेथ ख़ुशी से स्वीकार कर लेती है I नाटक का अंत दो शादियों से हो जाता है I बिंगले की जेन से और डार्सी की एलिज़ाबेथ से IPride and Prejudice 2019-10-22 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Pride_and_Prejudice&oldid=922570146 Wikipedia en 2019-10-29 श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम श्रेणी:जेन ऑस्टेन द्वारा उपन्यास