Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रेगोरी पेरेल्मान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ग्रिगोरी पेरेलमान Григорий Перельман ru Grigori Perelman, 1993 (re-scanned) (cropped).jpg Headshot of Grigori Perelman. He is a white man with neck-length, brown, curly hair, a full beard and blue eyes, wearing a brown suit. ग्रिगरी पेरेलमान, सन १९९३ में ग्रोगोरी याकोवलेविच पेरेलमान 1966 06 13 yes लेनिनग्राद, सोवियत संघ(अब रूस का सेंट पीटर्सबर्ग) लेनिनग्राद राज्य विश्वविद्यालय (PhD) soul conjecture का प्रमाण, Poincaré conjecture और geometrization of 3-manifolds सेंट पीतर्सबर्ग गणित समिति पुरस्कार (1991) EMS Prize (1996, declined) Fields Medal (2006, declined) Millennium Prize (2010, declined) Differential geometry Geometric analysis Geometric topology PDMI New York University University of California, Berkeley Saddle Surfaces in Euclidean Spaces https://www.mathgenealogy.org/id.php?id=84354 1990 Aleksandr Aleksandrov Yuri Burago ग्रिगोरी पेरेल्मान (रूसी: Григо́рий Я́ковлевич Перельма́н, जन्म: १३ जून १९६६) एक रूसी गणितज्ञ हैं जिन्होंने ज्यामितीय विश्लेषण (geometric analysis), रीमानी ज्यामिति तथा ज्यामितीय संस्थिति (geometric topology) के क्षेत्र में अति उच्चस्तरीय कार्य किया है। सन २००५ में पेरेलमान ने स्टेकलोव गणित संस्थान का अपना अनुसंधानकर्ता का पद त्याग दिया। सन २००६ में उन्होंने बताया कि मैंने संव्यावसायिक गणित (professional mathematics) के क्षेत्र को त्याग दिया क्योंकि इस क्षेत्र के (निम्न) नैतिक स्तर को देखकर मैं निराश था। आजकल वे सेंट पीटर्सबर्ग में एकान्तवास करते हैं और सन २००६ से साक्षात्कार देने के लिये भी तैयार नहीं होते हैं। 1990 के दशक में, यूरी बुरागो, मिखाइल ग्रोमोव और एंटोन पेट्रुनिन के साथ मिलकर, उन्होंने एलेक्जेंड्रोव स्पेस के अध्ययन में योगदान दिया। 1994 में, उन्होंने रीमानी ज्यामिति में सोल कंजंक्चर को सिद्ध किया किया। यह समस्या पिछले 20 वर्षों से एक खुली समस्या के रूप में विद्यमान थी। 2002 और 2003 में, उन्होंने रिक्की फ्लो (Ricci flow) के विश्लेषण के लिये नई तकनीकें विकसित कीं, और पोंकारे अनुमान (Poincaré conjecture) और थर्स्टन के ज्यामितीकरण अनुमान (जियोमेट्राइजेशन कंजंक्चर) को सिद्ध किया। इनमें से पोंकारे अनुमानपिछली शताब्दी से गणित में एक प्रसिद्ध खुली समस्या थी। पेरेलमैन के गणितीय कार्यों को विस्तार से अगले कई वर्षों में अलग-अलग लेखकों ने पूरी की और समझाई। अगस्त 2006 में, पेरेलमैन को "ज्यामिति में उनके योगदान और रिक्की फ्लो के वैश्लेषिक एवं ज्यामितीय संरचना में उनकी क्रांतिकारी अंतर्दृष्टि" के लिए फील्ड्स मेडल की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया, और कहा कि मुझे पैसे या प्रसिद्धि में कोई रुचि नहीं है; मैं चिड़ियाघर में जानवर की तरह प्रदर्शित होना नहीं चाहता।"A Math Problem Solver Declines a $1 Million Prize https://www.nytimes.com/2010/07/02/science/02math.html The New York Times 1 जुलाई 2010 19 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181220230504/https://www.nytimes.com/2010/07/02/science/02math.html 20 दिसंबर 2018 live 22 दिसंबर 2006 को, साइंस नामक वैज्ञानिक पत्रिका ने पेरेलमैन के पोंकारे अनुमान की उपपत्ति (proof) को "वर्ष भर का वैज्ञानिक पारभेदन (ब्रेकथ्रू)" के रूप में मान्यता दी, जो गणित के क्षेत्र में इस तरह की पहली मान्यता थी। 18 मार्च 2010 को, यह घोषणा की गई कि उन्होंने पोंकारे अनुमान को हल करने के लिए पहला क्ले सहस्राब्दी पुरस्कार प्राप्त करने के मानदंडों को पूरा कर लिया है। 1 जुलाई 2010 को, उन्होंने दस लाख डॉलर का पुरस्कार ठुकरा दिया। इसके कारण के रूप में उन्होंने कहा कि पोंकारे अनुमान को हल करने में उनका योगदान रिचर्ड एस. हैमिल्टन से ज़्यादा नहीं था, जो गणितज्ञ थे, जिन्होंने इस अनुमान पर काम करने के उद्देश्य से रिक्की फ्लो की शुरुआत की थी। उन्होंने पहले 1996 में यूरोपीय गणित्तीय सोसाइटी का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी ठुकरा दिया था। जन्म पेरेल्मान का जन्म १३ जून १९६६ को लेनिनग्राद, सोवियत संघ में हुआ था। उनकी माँ लुडमीला एक गणितज्ञ थी और पिता याकौव एक इंजीनियर थे।Russian maths genius may turn down $1m prize https://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/europe/russia/7530771/Russian-maths-genius-may-turn-down-1m-prize.html The Telegraph 27 मार्च 2010 19 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20100330073600/http://www.telegraph.co.uk/news/worldnews/europe/russia/7530771/Russian-maths-genius-may-turn-down-1m-prize.html 30 मार्च 2010 live बचपन और शिक्षा जब पेरेल्मान दस साल का था उनकी गणितीय प्रतिभा स्पष्ट हो गया और उनकी माँ उन्हें स्कूल के बाद सर्गेई रुक्शिन का गणित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकित किया।https://www.nybooks.com/articles/2010/04/29/he-conquered-the-conjecture/ He Conquered the Conjecture Paulos John Allen 2010-04-29 The New York Review of Books 2018-12-22 en 0028-7504 https://web.archive.org/web/20181220230437/https://www.nybooks.com/articles/2010/04/29/he-conquered-the-conjecture/ 20 दिसंबर 2018 live फिर पेरेल्मान का गणित शिक्षा लेनिनग्राद सेकेंडरी स्कूल में चालू हुआ। इस स्कूल में पेरेल्मान व्यायाम शिक्षा के अलावा हर विषय में श्रेष्ट थे। १९८२ में उन्हें अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में पूर्ण गणना के साथ स्वर्ण पदक मिला। फिर वह लेनिनग्राद स्टेट विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वही विश्वविद्यालय से १९९० में पीएचडी पूरी की। सोल अनुमान का प्रमाण १९९४ में पेरेल्मान ने सोल अनुमान को सिद्ध किया।Perelman G. 1994 Proof of the soul conjecture of Cheeger and Gromoll https://projecteuclid.org/euclid.jdg/1214455292 Journal of Differential Geometry EN 40 1 209–212 10.4310/jdg/1214455292 0022-040X 19 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181219230208/https://projecteuclid.org/euclid.jdg/1214455292 19 दिसंबर 2018 live प्वाइनकरे अनुमान का प्रमाण २००२-२००३ में पेरेल्मान अपना :en:Thurston's Geometrization Conjecture का प्रमाण arxiv.org वेबसाइट में प्रकाशित किया।Perelman Grisha 2002-11-11 The entropy formula for the Ricci flow and its geometric applications http://arxiv.org/abs/math/0211159 arXiv:math/0211159 22 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20160610215043/https://arxiv.org/abs/math/0211159 10 जून 2016 livePerelman Grisha 2003-03-10 Ricci flow with surgery on three-manifolds http://arxiv.org/abs/math/0303109 arXiv:math/0303109 22 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181212121212/https://arxiv.org/abs/math/0303109 12 दिसंबर 2018 livePerelman Grisha 2003-07-17 Finite extinction time for the solutions to the Ricci flow on certain three-manifolds http://arxiv.org/abs/math/0307245 arXiv:math/0307245 22 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181212151043/https://arxiv.org/abs/math/0307245 12 दिसंबर 2018 live प्वाइनकरे अनुमान Thurston's Geometrization Conjecture का एक परिणाम है। इसके लिए उन्हें २००६ में फील्ड्स पदक से सम्मानित किया गया लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया।https://www.mathunion.org/imu-awards/fields-medal Fields Medal International Mathematical Union (IMU) www.mathunion.org 2018-12-22 https://web.archive.org/web/20181226015744/https://www.mathunion.org/imu-awards/fields-medal 26 दिसंबर 2018 dead प्वाइनकरे अनुमान एक सहस्राब्दी पुरस्कार समस्या था और इसे साबित करने के लिए पेरेल्मान को २०१० में सहस्राब्दी पुरस्कार (दस लाख अमेरिकी डॉलर) भी सम्मानित किया गया था लेकिन उन्होंने इसे भी स्वीकार नहीं किया।http://www.claymath.org/millennium-problems-poincar%C3%A9-conjecture/perelmans-solution Perelman's Solution Clay Mathematics Institute www.claymath.org 2018-12-22 https://web.archive.org/web/20190111101319/http://www.claymath.org/millennium-problems-poincar%C3%A9-conjecture/perelmans-solution 11 जनवरी 2019 dead उसने कहा कि उसे पैसे और प्रसिद्धि में दिलचस्पी नहीं है।http://news.bbc.co.uk/2/hi/8585407.stm Maths genius urged to take prize 2010-03-24 2018-12-22 en-GB https://web.archive.org/web/20181220070539/http://news.bbc.co.uk/2/hi/8585407.stm 20 दिसंबर 2018 live मीडिया पत्रकार माशा गेस्सेन २००९ में पेरेल्मान के बारे में एक पुस्तक प्रकाशित किया जिसका नाम है परफेक्ट रिगर : अ जीनियस ऐन्ड द मैथेमैटिकल ब्रेकथ्रू ऑफ द सेन्चूरी। सन्दर्भ श्रेणी:1966 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:रूस के लोग श्रेणी:गणितज्ञ