411 REFERENCE · Wikipedia
भव्या
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भव्या yes 1966 01 12 बैंगलोर, कर्नाटक, भारत भारती अभिनेत्री 1983 - वर्तमान राहुल वर्मा कर्नाटक स्टेट फिल्म पुरस्कार
भव्या (जन्म: 12 जनवरी 1966; भारती नाम से) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो कन्नड़ भाषा में बनी बहुत फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ये कुछ तमिल और तेलुगू भाषा में बनी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इस फिल्म उद्योग में इन्हें कुल 34 सालों का अनुभव रहा है। ये करीब 200 से अधिक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं, और इसके अलावा वर्ष 2000 से ये कुछ सहायक भूमिका भी निभाने लगी हैं। ये फिलहाल मुंबई, भारत में रहने लगी हैं, और कई बार फिल्म की शूटिंग के लिए बैंगलोर आते रहती हैं।http://archive.deccanherald.com/Deccanherald/may092004/enter4.asp Bhavya, once more - Deccan Herald Archive.deccanherald.com 2004-05-09 2016-01-20 https://web.archive.org/web/20101105081334/http://archive.deccanherald.com/Deccanherald/may092004/enter4.asp 5 नवंबर 2010 dead
करियर
भव्या ने अपना फिल्मी करियर 1983 में प्रदर्शित हुई फिल्म प्रेमा पर्व से शुरू की थी, जिसका निर्देशन सिद्दलिंगैया ने किया था। इसी के बाद इन्हें भार्गव द्वारा निर्देशित फिल्म, प्राण स्नेहिता नाम की फिल्म में भी मुख्य किरदार निभाने का मौका मिल गया। ये फिल्म 1983 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में इनके साथ शंकर नाग और तारा भी थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। इसके बाद इन्हें कल्लू वीने नुडीईतु नामक फिल्म में मुख्य भूमिका में काम करने का मौका मिला, जिसमें इनके साथ विष्णुवर्धन मुख्य भूमिका निभा रहे थे। ये भी उसी वर्ष प्रदर्शित हुई। इसके बाद 1984 में इन्हें एक और फिल्म में काम करने का मौका मिला, जो काफी सफल रहा था। ये फिल्म बड्डी बांगरमा थी, जिसमें ये एक पीड़ित बहू की भूमिका निभा रही थी। इसके बाद इनकी अगली फिल्म में ये बिलकुल अलग भूमिका में दिखाई दीं। ये फिल्म प्रलयनटाका थी, जिसमें ये वि॰ रविचंद्रन के साथ काम कर रही थी। ये फिल्म भी पिछले फिल्म की तरह समान वर्ष में ही प्रदर्शित हुई। इसी साल इन्हें कई सारे परियोजनाओं में लगातार व्यस्त रहते देखा जा सकता था। इनमें मुख्य रूप से तमिल फिल्म गीतांजलि था, जिसमें ये मुरली नामक अभिनेता के साथ नजर आ रही थी। इसी साल इन्हें कन्नड़ फिल्म उद्योग से एक बहुत बड़ी फिल्म में काम करने का मौका भी मिल गया। ये फिल्म नी बरेडा कादम्बरी थी, जिसमें इनके किरदार को काफी सराहना मिली।https://www.filmibeat.com/celebs/bhavya/filmography.html Bhavya Filmography Filmibeat 20 January 2019 https://web.archive.org/web/20190331111707/https://www.filmibeat.com/celebs/bhavya/filmography.html 31 मार्च 2019 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1125304 भव्या
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1966 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:कन्नड़ अभिनेत्री
श्रेणी:तमिल अभिनेत्री
श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री