411 REFERENCE · Wikipedia
रानी धीरबाई भटियाणी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रानी धीरबाई भटियानी, मेवाड़ के महाराणा उदयसिंह की तीसरी पत्नी थी। वह जैसलमेर के शासक राव लुणकरण की पुत्री थी। इनकी बहन का नाम उमादे था जो इतिहास में रूठी रानी के नाम से प्रसिद्ध हुई। इनके पुत्र का नाम जगमाल था जो महाराणा प्रताप का छोटा भाई था। इन्होंने अपने पुत्र जगमाल को मेवाड़ की राजगद्दी पर बिठाने के लिए अनेक प्रयास किए और सफल भी रही। परंतु महाराणा प्रताप की लोकप्रियता के आगे इनको झुकना पड़ा क्योंकि सामंतों ने जगमाल को राजगद्दी से हटाकर महाराणा प्रताप को मेवाड़ का अगला महाराणा घोषित कर दिया।