411 REFERENCE · Wikipedia
८ दिसम्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
८ दिसम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३४२वॉ (लीप वर्ष मे ३४३वॉ) दिन है। साल में अभी और २३ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
१८६३ – चिली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
१८८१ – यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
१९२३ – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
१९४१ – अमेरिका अौर ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१९५६ – आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
१९६७ – पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
१९७६ – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
१९९८ – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
[1998]] – ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांसके वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन' खोजा।
२००० – युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।
२००२ – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
२००२ – पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
२००३ – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाब्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
२००३ – वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
२००३ – उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
२००४ – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
२००५ – रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
२००७ – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
२०२१ – भारत के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत जी का निधन।
जन्म
१७२१ – बालाजी बाजीराव - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
१८७५ – तेज बहादुर सप्रू - महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़।
१८७७ – नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
१८९७ – बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
१९०० – उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
१९२७ – प्रकाश सिंह बादल - पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
१९३५ – धर्मेन्द्र - भारतीय अभिनेता
१९४६ – शर्मिला टैगोर - भारतीय अभिनेत्री
निधन
१९४७ – भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी
१९७८ – गोल्डा मायर, इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री (जन्म १८९८)
२०१५ – रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पर यह दिन
श्रेणी:दिसंबर