Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चमगादड़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चमगादड़Bat PikiWiki Israel 11327 Wildlife and Plants of Israel-Bat-003.jpg चमगादड़ 250px जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) किरोप्टेरा (Chiroptera) ब्लूमेनबाक, 1779 Bat range.png विश्व में चमगादड़ जातियों का विस्तार चमगादड़ (Bat) आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है, जो अपनी १००० से भी अधिक प्रजातियों के साथ स्तनधारियों के दूसरे सबसे बडे़ कुल का निर्माण करता है। Tudge Colin The Variety of Life https://archive.org/details/varietyoflifesur0000tudg Oxford University Press 2000 0-19-860426-2 विवरण 75px|thumb|जमीन पर बैठा चमगादड़ चमगादड़ पूर्ण रूप से निशाचर होते हैं और पेड़ों की डाली अथवा अँधेरी गुफाओं के अन्दर उल्टा लटके रहते हैं।त्रिपाठी नरेन्द्र नाथ सरल जीवन विज्ञान, भाग-२ मार्च २००४ शेखर प्रकाशन कोलकाता ८६-८७ इनको दो समूहों मे विभाजित किया जाता है, पहला समूह फलभक्षी बडे़ चमगादड़ का होता है, जो देख कर और सूंघ कर अपना भोजन ढूंढते हैं जबकि दूसरा समूह् कीटभक्षी छोटे चमगादड़ का होता है, जो प्रतिध्वनि द्वारा स्थिति निर्धारण विधि के द्वारा अपना भोजन तलाशते हैं। यह एकमात्र ऐसा स्तनधारी है जो उड़ सकता है तथा रात में भी उड़ सकता है। इसके अग्रबाहु पंख मे परिवर्तित हो गये हैं जो देखने में झिल्ली (पेटाजियम) के समान लगते हैं। त्वचा की यह झिल्ली गरदन से लेकर हाथ की अँगुलियों तथा शरीर के पार्श्वभाग से होती हुई पूँछ तक चली जाती है एवं पंख का निर्माण करती है। पिछली टाँगें पतली, छोटी और नखयुक्त होती हैं। इसके शरीर पर बाल कम ही होते हैं। सिर के दोनों ओर बड़े-बड़े कर्णपल्लव पाये जाते हैं। चमगादड़ के पंखो का आकार २.९ सेण्टीमीटर से लेकर १५०० सेण्टीमीटर तक तथा इनका वजन २ ग्राम से १२०० ग्राम तक होता है। http://www.edgeofexistence.org/mammals/species_info.php?id=49 Bumblebee bat (Craseonycteris thonglongyai) EDGE Species 10 अप्रैल 2008 https://web.archive.org/web/20160819233333/http://www.edgeofexistence.org/mammals/species_info.php?id=49 19 अगस्त 2016 live व्यवहार चमगादड़ उलटे लटकते हैं क्यों कि उल्टे लटके रहने से वे बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं। पक्षियों की तरह वे ज़मीन से उड़ान नहीं भर पाते, क्योंकि उनके पंख भरपूर उठान नहीं देते और उनके पिछले पैर इतने छोटे और अविकसित होते हैं कि वो दौड़ कर गति नहीं पकड़ पाते। चमगादड़ आमतौर पर अंधेरी गुफाओं में दिनभर आराम करते हैं, सोते हैं और रात को ही निकलते हैं। ये सोते हुए गिर क्यों नहीं जाते इसका कारण ये है कि चमगादड़ के पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित हैं, कि उनका वज़न ही उनके पंजों को मज़बूती के साथ पकड़ने में मदद करता है।http://www.bbc.co.uk/hindi/news/story/2006/08/060823_askus_bat.shtml चमगादड़ उल्टे क्यों लटकते हैं? बीबीसी live इन्हें भी देखें चमगादड़ गण सन्दर्भ yes श्रेणी:स्तनधारी श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:भारत के पशु श्रेणी:प्राणी उड़ान * श्रेणी:गुफ़ा-निवासी जीव