411 REFERENCE · Wikipedia
ऑक्सफ़ोर्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऑक्स्फोर्ड "द सिटी ऑफ ड्रीमिंग स्पायर्स" शहर University_College_Oxford.jpg 280px मध्य ऑक्स्फ़ोर्ड में स्थित कुछ महाविद्यालय और विश्वविद्यालय इमारतें 180px इंग्लैंड इंग्लैंड में स्थिति सार्वभौमिक राष्ट्र यूनाइटेड किंगडम घटक देश इंग्लैंड क्षेत्र दक्षिण-पूर्व इंगलैंड इंग्लैंड के काउन्टी प्रशासनिक मुख्यालय ऑक्स्फ़ोर्ड नगर केन्द्र (ऑक्स्फ़ोर्ड सिटी सेन्टर) शहर ऑक्स्फ़ोर्ड नगर परिषद (ऑक्स्फ़ोर्ड सिटी काउन्सिल) स्थापना ८वीं शताब्दी टाउन चार्टर सिटी स्टेटस १५४२ 45.59 38UC 3270 जातियां<small>(२००५ अनुमान) ७३.०% श्वेत ब्रिटिश९.१% अन्य श्वेत ५.७% दक्षिण एशियाई३.०% श्याम२.९% चीनी२.७% मिश्रित जातियां१.९% अन्य १.८% श्वेत आयरिश ऑक्सोनियाई जी एम टी 0 बी एस टी +१ 51 45 7 N 1 15 28 W डाक कोड OX 01865 ISO 3166-2 GB-OXF ONS कूट 38UC OS ग्रिड संदर्भ SP513061 NUTS 3 www.oxford.gov.uk
ऑक्स्फ़ोर्ड (ˈɒksfərd en-uk-Oxford.ogg), इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर का मुख्य नगर है। यहाँ विश्वविख्यात आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है, जो यहां का प्राचीनतम अंग्रेज़ी का विश्वविद्यालय है।सागर 2005 36. यह लंदन से पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में रेल और संड़क मार्गों से क्रमशः ६३ मील और ५१ मील की दूरी पर, टेम्स नदी और उसकी सहायक चारवेल नदी के बीच के कंकरीले मैदान में स्थित है। टेम्स नदी के किनारे का 10 mi km क्षेत्र द आइसिस कहलाता है। क्षेत्रफल ८७.८५ वर्ग कि॰मी॰ है। नगर की विशेषता मध्यकालीन विश्वविद्यालय से है। यहां की जनसंख्या १,६५,००० के अंदर है जिसमें १,५१,००० लोग जिले की सीमा के भीतर ही रहते हैं।
पूर्वकाल में यह नगर एक दीवार से घिरा था। इस दीवार के अवशेष न्यू कालेज के उद्यान में आज भी विद्यमान हैं। यहाँ का बोडलियन पुस्तकालय भवन देखने योग्य है। रैडक्लिफ कैमरा, क्लैरेंडन भवन और ४००० की दर्शक दीर्घा वाला शैलडोनियन व्याख्यान भवन, अन्य महत्वपूर्ण भवन हैं। इस नगर के अनेक विद्यालय भवनों में क्राइस्ट चर्च, मर्टन कालेज, न्यू कालेज, आल सोल्स-कालेज और सेंट जोंस उल्लेखनीय हैं।
ऑक्सफोर्ड नगर में उद्योग धंधे अधिक महत्वूपर्ण नहीं हैं। शराब, बिजली का सामान, दस्ताने, कागज और साइकिल उद्योग उल्लेखनीय हैं। इनके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबंधित उद्योगों में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस महत्वपूर्ण है।
जलवायु
ऑक्स्फ़ोर्ड शहर में तटवर्ती समशीतोष्ण जलवायु ("Cfb" कोप्पेन वर्गीकरण द्वारा) रहता है। वर्षा यहां वर्ष पर्यन्त समान रूप से होती है और अंध महासागर से आने वाली वायु से प्रभावित होती है। शहर का न्यूनतम अंकित तापमान −16.6 °से. (2.1 °फ़ै.), जनवरी १९८२ में था। नगर में अंकित सर्वाधिक तापमान 35.6 °C 0 on अगस्त २००३ में यूरोपियाई ग्रीष्म-लहर के दौरान हुआ था। रैडक्लिफ मेट्रो स्टेशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सारणी दी गयी है। यहां से ही ब्रिटेन के सबसे लंबे तापमान और वर्षा के कीर्तिमान अंकित हुए हैं। ये जनवरी १८१५ से लगातार चले आ रहे हैं।http://www.geog.ox.ac.uk/research/climate/rms/ रेडक्लिफ़ मेट्रो स्टेशन 2008-03-17 https://web.archive.org/web/20080601184328/http://www.geog.ox.ac.uk/research/climate/rms/ 1 जून 2008 dead शहर के जलवायु की सारणीगत रिपोर्ट यहां देखें।
ऑक्स्फ़ोर्ड शहर 51 45 07 N 1 15 28 W inline,title या SP513061 पर स्थित है। ये निर्देशांक कारफ़ैक्स टावर के हैं, जिसे प्रायः नगर का केन्द्र माना जाता है।
नगर के दृश्य
ऑक्स्फ़ोर्ड से अन्य गंतव्य शेल्टेन्हैम, बर्मिंघम, वॉर्सेस्टर रगबी, लाइसेस्टर, लोबोरोह, नॉट्टिंघम, मैन्चेस्टर बाइसेस्टर, नॉर्थैम्प्टन, कैम्ब्रिज स्विन्डन, ब्रिस्टल, कार्डिफ़ ऑक्स्फ़ोर्ड हाई वायकॉम्ब, हैमेल हैम्प्स्टेड, इप्स्विश वान्टेग, स्विन्डन, सैलिस्बरी बेसिंगस्टोक, रीडिंग, साउथैम्पटन, पोर्ट्समाउथ स्लो, विंडसर, लंदन
जलवायु सारणी
Oxford, UK Yes Yes 6.8 7.4 10.1 13.0 16.7 19.8 21.7 21.2 18.5 14.2 9.8 7.4 13.9 1.4 1.4 2.5 4.3 7.2 10.2 12.2 11.9 9.8 6.8 3.8 2.1 6.1 52.6 41.0 41.1 43.9 50.6 53.3 59.5 58.3 60.3 65.3 61.8 55.8 643.5 54.3 70.3 113.3 151.8 191.8 196.9 191.6 180.3 138.3 102.8 64.4 48.8 1504.3 2008-03-17 रेडक्लिफ़ मेट्रो स्टेशन (नोट: १८८१-२००४ के आंकड़े)१७ मार्च २००८ http://www.geog.ox.ac.uk/research/climate/rms/summary.html समरी ऑफ लॉप्न्ग पीरियड ऑब्ज़र्वेशंस https://web.archive.org/web/20110304094755/http://www.geog.ox.ac.uk/research/climate/rms/summary.html 4 मार्च 2011 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मध्य ऑक्स्फोर्ड का ब्यौरेवार मानचित्र 127 KB
ऑक्स्फ़ोर्ड - ब्रिटैनिका विश्वकोष के एकादशवें संस्करण में लेख
ऑक्स्फ़ोर्ड सिटी काउन्सिल आधिकारिक जालस्थल
Oxford
ऑक्स्फ़ोर्ड का ऑनलाइन वर्चुअल भ्रमण
श्रेणी:दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड के शहर
श्रेणी:इंग्लैंड के शहर
श्रेणी:८वीं शताब्दी में बसे शहर
श्रेणी:ऑक्स्फोर्ड में पर्यटन
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम के शहर
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना