411 REFERENCE · Wikipedia
ततैया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Jurassic Present ततैया Vespula germanica Richard Bartz.jpg 250px छत्तों में रहने वाला एक ततैया वेस्प्युला जर्मैनिका (Vespula germanica) जंतु सन्धिपाद (Arthropoda) कीट (Insecta) हायमेनोप्टेरा (Hymenoptera) उपगण आपोक्रिटा
ततैया (wasp) एक प्रकार का कीट होता है। भारत में इसे ततैया,बरैया,गंधेली आदि नामों से भी जाना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से हायमेनोप्टेरा (Hymenoptera) गण और आपोक्रिटा (Apocrita) उपगण का हर वह कीट होता है जो चींटी या मक्खी न हो। कुछ जानी-मानी ततैया जातियाँ छत्तों में रहती हैं और जिसमें एक अण्डें देने वाली रानी होती है और अन्य सभी ततैयें कर्मी होते हैं। लेकिन अधिकतर ततैयें अकेले रहते हैं। अकेले रहने वाले बहुत से ततैयों की मादाएँ अन्य कीटों को डंक मारकर उनके जीवित लेकिन मूर्छित शरीरों में अण्डें देती हैं जिनसे शिशु निकलने पर वे उस कीट को खा जाते हैं। इस कारणवश कृषि में कई फ़सल का नाश करने वाले कीटों की रोकथाम में ततैयों का बहुत महत्व होता है।O'Neill, Kevin M. Solitary Wasps: Behavior and Natural History https://books.google.com/books?id=khOmHyUT3AkC 2001 Cornell University Press 0-8014-3721-0 1–4, 69Grissell E. E. Potter wasps of Florida http://entomology.ifas.ufl.edu/creatures/misc/wasps/potter_wasps.htm University of Florida 12 June 2015 April 2007 https://web.archive.org/web/20150112225121/http://entomology.ifas.ufl.edu/creatures/misc/wasps/potter_wasps.htm 12 जनवरी 2015 dead
ततैया क्या होता है-
ततैया एक प्रकार का कीट होता है। यह पीले रंग का होता है और मधुमक्खी की तरह ही दिखता है। ततैया ज्यादातर लोगों के घरों में मंडराते रहते है और वहीं पर दीवारों पर छत्ता बना लेते हैं। यदि किसी भी प्रकार से उन्हें छेड़ा जाए तो वे तुरंत काट लेते हैं। इनका डंक पीछे की ओर होता है
ततैया के काटने पर लक्षण-
ततैया के डंक में जहर होता है। जब वह काट लेती है तो उस भाग पर दर्द, जलन और सूजन होने लगती है।
ततैया के काटने का घरेलू इलाज –
यदि किसी को ततैया काट ले तो ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके इसे ठीक किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में-
1-जब भी ततैया काट ले तो ज्यादातर सभी को घरों में मिट्टी का तेल उपलब्ध रहता है, बगैर देर किये जिस जगह पर ततैया ने काटा है मिट्टी के तेल को लगा लेना चाहिए। इससे जलन और सूजन दोनों में आराम मिलना स्टार्ट हो जायेगा।
2- ततैया के काटने के तुरंत बाद जिस जगह पर डंक लगा है वहां पर लोहे की पत्ती या कोई भी चीज हो उसे रगड़ दें और उसके ऊपर से गीले चूने का रस लगा देंगे तो जहर उतर जायेगा।
3-ततैया के काटने के बाद जिस जगह पर उसने काटा है वहां पर नीबू का रस लगा दें इससे दर्द और जलन में आराम मिलता है।
4-जिस जगह पर ततैया ने काटा है वहां पर आक के पत्ते का दूध मलने से आराम मिलता है।
5-ततैया के काटने के तुरंत बाद आम का अचार का गूदा करीब 3-4 मिनट तक घाव पर मलें तुरंत आराम मिलेगा।
6-ततैया के कटने वाले स्थान पर टूथपेस्ट लगाने से तुरनत लाभ मिलता है
इन्हें भी देखे
मधुमक्खी
*
सन्दर्भ
श्रेणी:ततैयें
श्रेणी:नाशी कीट
श्रेणी:जीववैज्ञानिक नाशीजीव नियंत्रक ततैयें