Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समरटाइम सागा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Summertime saga cover with Roxxy.jpg समरटाइम सागा कॉम्पास प्रोडक्शनस द एपिक सीज़नल रेन'पाई एडोब फ़्लैश प्लेयर रोमांस सिम्युलेटर, दृश्य उपन्यास एक्कल-खिलाड़ी 2016स्थिर: 0.20.16परीक्षण (बीटा): 21.0.0-wip.6155 समरटाइम सागा (Summertime Saga) एक वयस्क, रातिचैत्रिक (प्रोनोग्राफीक) दृश्यई उपन्यास गेम है। इस गेम को प्राथमिक रूप से 'डार्ककुकी' (DarkCookie) द्वारा 2016 मे बना कर प्रकाशित किया गया था, और 2017 से यह अत्यधिक वित्त पोषित वयस्क गेम है।https://graphtreon.com/creator/summertimesaga DarkCookie: Patreon Earnings + Statistics + Graphs + Rank Graphtreon en 2025-08-19Lankoski P. Apperley T. Harviainen J. T. Platform-produced Heteronormativity: A Content Analysis of Adult Videogames on Patreon Games and Culture 2023 18 1 102–123 10.1177/15554120221084453 free यह गेम एक ऐसे युवक की कहानी है जो कॉलेज के अपने अंतिम वर्ष की चुनौतियों का सामना करते हुए अंशकालिक नौकरियों का प्रबंधन करता है; अपने दिवंगत पिता की हत्या से जुड़े रहस्य को सुलझाता है, तथा नगर की कई स्त्रियों के साथ यौनिक संबंध बनाता है।Macgregor Jody The most popular adult game on Patreon is being made by someone who'd never played one before https://www.pcgamer.com/the-most-popular-adult-game-on-patreon-is-being-made-by-someone-whod-never-played-one-before/ PC Gamer 10 April 2021 21 January 2025 समरटाइम सागा बहुत से वास्तविक अंशों को एक 'पैरोडी' (व्यंगयई नकल) के रूप मे भी दर्शाता है, कुछ घटनाओ, व्यक्ति स्थानों एवं अन्य विषय भी रखता है।https://www.pcgamer.com/best-sex-games/ The best sex games on PC that aren't garbage updated Jody Macgregor last 2023-06-18 PC Gamer 2025-08-19 en कहानी कहानी एक काल्पनिक शहर 'समरविल' में घटित होती है। मुख्य किरदार ऐनन अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होता है, जो पहले लापता घोषित किए गए थे और बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई। बाद में यह सामने आता है कि उन्होंने रैज़ नामक रूसी माफिया से भारी कर्ज़ लिया था, जिसे चुका नहीं पाए। अंतिम संस्कार के बाद लोगों की संवेदनाएं और पुलिस की एक संक्षिप्त जांच के बाद, ऐनन और उसका पालक परिवार दो माफिया सदस्यों – दिमित्री और इगोर – द्वारा संपर्क किया जाता है, जो उन्हें चेतावनी देते हैं और उस पैसों की मांग करते हैं जो ऐनन के पिता ने कथित तौर पर छुपा रखे थे। धीरे-धीरे वे लोग ऐनन से उसकी कमाई (जो वह विभिन्न तरीकों और गेमप्ले के दौरान बचाता है) छीनने लगते हैं। तभी टोनी, एक भूतपूर्व इतालवी माफिया डॉन, उन्हें रोकते हैं। अब टोनी समरवाइलसिटी में अपना फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाते हैं। एक बार फिर जब ऐनन को रूसी गुंडे पीटते हैं, तो उसकी पालक माँ डेबी अपने घर को गिरवी रखकर $250,000 का कर्ज़ लेती हैं, जिससे उनका गिरवी संकट और बढ़ जाता है। टोनी और उनकी पत्नी मारिया ऐनन को कमाई के कुछ रास्ते दिखाते हैं, लेकिन रूसी फिर उनके रेस्टोरेंट आ धमकते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं ताकि हिसाब बराबर कर सकें। सबूत होने के बावजूद पुलिस खुलकर दखल नहीं दे सकती। तब टोनी फैसला करते हैं कि वे खुद ही माफिया के अड्डे का पता लगाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। यह कदम कितना खतरनाक हो सकता है, यह जानकर कई बार ऐनन को समझाया, डराया और रोका जाता है। उसी दौरान शहर में नए मेयर का चुनाव हो रहा है, वर्तमान में यह पद रम्प के पास है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब किम, जो समरवाइल कार डीलरशिप में सेल्समैन है, के बारे में पता चलता है कि उसकी गुप्त साठगांठ सिर्फ रम्प से ही नहीं बल्कि रैज़ से भी है। इस तरह की घटनाएं एक साथ घटती हैं और पूरी कहानी भ्रष्टाचार और सत्ता के लालच के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी अपने चरम पर तब पहुँचती है जब टोनी फैसला करते हैं कि अब रूसी माफिया के अड्डे पर हमला करना ही होगा। ऐनन को इससे दूर रखने की कोशिश की जाती है, लेकिन जब उसकी माँ डेबी और बहन जेनी का अपहरण हो जाता है, तो वह खुद मामले को सुलझाने के लिए टोनी के साथ निकल पड़ता है। जब पुलिस उस फैक्ट्री अड्डे पर छापा मारती है, ऐनन किसी तरह बचकर अंदर घुसता है। उसकी मदद करती है नाडिया – रैज़ की बेटी – जो अब अपने पिता की काली करतूतों और ड्रग्स के धंधे से तंग आ चुकी है। ऐनन अपने परिवार का पता लगाता है और अंततः रैज़ से आमना-सामना होता है। वह उसे बंदूक की नोक पर काबू कर लेता है लेकिन मारने से हिचकिचाता है, यह कहते हुए कि उसे कानून के हवाले किया जाएगा। तभी नाडिया बंदूक छीनकर रैज़ को गोली मार देती है – हमेशा के लिए उसका अंत कर देती है। अब माफिया की कमान नाडिया के हाथ में आ चुकी है। वह ऐनन को सुरक्षा और इस पूरी घटना के लिए माफ़ी का आश्वासन देती है क्योंकि उसने उसकी मदद की थी। जेनी और डेबी को आज़ाद कर दिया जाता है, रैज़ के सभी गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया जाता है, और रम्प व किम को भी उनके भ्रष्टाचार व माफिया से मिले हुए लाभ के लिए पकड़ लिया जाता है। वह फैक्ट्री, जो कभी माफिया का अड्डा थी, अब एक वोदका निर्माण संयंत्र में बदल दी जाती है। अंततः ऐनन अपने पिता द्वारा छिपाया गया वह पैसा खोज निकालता है, जिससे वह माफिया का सारा कर्ज़ चुका देता है, घर का गिरवी हल कर देता है, और अपनी स्कूल फीस भी चुका देता है। वह अपने पिता की कब्र पर आखिरी बार जाता है, उनका धन्यवाद करता है और श्रद्धांजलि देता है। गेमप्ले समरवाइल के काल्पनिक शहर में स्थापित सैंडबॉक्स शैली के इस खेल में खिलाड़ी एक नामचीन पुरुष नायक की भूमिका निभाता है। गेमप्ले में पॉइंट-एंड-क्लिक मैकेनिक्स को संवाद-आधारित कहानी और खेलने योग्य मिनीगेम्स के साथ जोड़ा गया है।Macgregor Jody The best sex games on PC that aren't garbage https://www.pcgamer.com/best-sex-games/ PC Gamer 18 December 2024 21 January 2025 कई वयस्क खेलों के विपरीत, जो एनीमे कला शैलियों या 3D मॉडल का उपयोग करते हैं, समरटाइम सागा में कार्टूननुमा, हाथ से बनाए गए दृश्य होते हैं। प्रगतिशील "भागों" में, मुख्य पात्र कई यौन क्रियाओं में संलग्न होता है और एक भाग में, किसी एक पात्र का गर्भवती होना आवश्यक होता है, जैसे इस मामले में मारिया। कहानी के बाद या मध्य भाग के पात्रों को भी यौन संबंध बनाने और बच्चों को गर्भ धारण करने के लिए संलग्न किया जा सकता है। प्रमुख तौर से, कुछ पात्र वास्तविक व्यक्तियों के 'पैरोडी' हैं: 'रम्प' वास्तविक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाट्य पात्र है। 'रैज़' वास्तविक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पात्र है। 'किम' वास्तव में उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति व तानाशाह किम जोंग उन है। यह भी देखें वयस्क ऐनिमेशन रतिचित्रण संदर्भ बाहरी कड़ियाँ https://summertimesaga.com/ DarkCookie श्रेणी:रतिचित्रण श्रेणी:वयस्क ऐनिमेशन श्रेणी:वीडियो गेम