411 REFERENCE · Wikipedia
तातापानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|336x336पिक्सेल|तातापानी में स्थित शिव जी की विशाल प्रतिमा
तातापानी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित एक पर्यटन स्थल है। इस स्थान में आठ से दस प्राकृतिक गर्म जल के कुन्ड है इसके अलावा यहाँ एक विशाल शिव जी की प्रतिमा है जिसे जिला प्रशासन द्वारा बनवाया गया है। स्थानीय भाषा में ताता का अर्थ होता है “गर्म” इसलिए इस जगह का नाम तातापानी पड़ गया। यहाँ स्थित गर्म जल कुंड से निकलने वाला पानी इतना गर्म होता है की चावल, अंडे, आलू तक उबाल सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र में सल्फर कि मात्रा अधिक है इसी वजह से यहाँ से निकलने वाला पानी गर्म होता है। ऐसी मान्यता है कि इन जल कुंडो मे स्नान करने से अनेक चर्म रोग ठीक हो जाते है। यहाँ पिछले 50 से अधिक सालों से हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। तातापानी अम्बिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर बलरामपुर जिले से लगभग 12 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। इन दुर्लभ जल कुंडो को देखने के लिये वर्ष भर पर्यटक आते रहते है।
बलरामपुर जिले में स्थित झरना
श्रेणी:पर्यटन आकर्षण