Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओडिया कवियों की सूची

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 इस सूची में ओडिया साहित्य के प्रमुख कवियों के नाम सम्मिलित हैं । केवल उन कवियों के नाम जोड़ा जा रहा है जिनके नाम पर अंग्रेज़ी या ओडिया विकिपीडिया में लेख उपलब्ध हैं । विविध युग के कवियों का क्रम उनके नाम के आधार पर किया गया है :- रीति युग या भंज युग धनंजय भंज (१७वीं सदी) :- ओड़िशा के भूतपूर्व “घुमुसर” राज्य के महाराजा तथा कवि सम्राट उपेन्द्र भंज के पितामह; “रघुनाथ विलास” व “रत्न मंजरी” जैसे महाकाव्यों की रचयिता दीनकृष्ण दास (१६५०-१७१०) :- ओड़िशा के प्रख्यात वैष्णव भक्ति कवि; “रस कल्लोल”, “रस विनोद” व “तत्त्व सागर” जैसे कृष्णभक्ति रस से परिपूर्ण गीत-कविता ग्रन्थों की रचयिता उपेन्द्र भंज (१६७०-१७४०) :- ओड़िशा के भूतपूर्व घुमुसर व पारलाखेमण्डि के राजपरिवार में जन्मे “कवि सम्राट” नाम से मशहूर ओडिया कवि; “वैदेहीश विलास”, “प्रेम सुधानिधि”, रासलीला, “व्रज लीला”, लावण्यवती, व्रह्माण्ड सुंदरी जैसे गीति काव्यों की रचयिता अभिमन्यु सामन्तसिंहार (१७६०-१८०६) :- बाघ गीत (व्याघ्र गीत), चढेइ गीत (चिड़िया गीत) व राधाकृष्ण प्रेम गीत आदि अनेक सुप्रसिद्ध ओडिया लोकगीतों की रचयिता छन्द युग कविसूर्य बलदेव रथ (१७८९-१८४५) :- “कवि सूर्य” नाम से मशहूर ओड़िशा के विशिष्ट वैष्णव कवि व संगीतकार; उनकी “रत्नाकर चम्पू” व “किशोर चन्द्रानन्द चम्पू” ओडिशी संगीत की धरोहर हैं ब्रजनाथ बडजेना (१७२९-१७९९) :- प्रख्यात ओडिया कवि व कहानीकार; “समर तरंग” युद्ध काव्य के लिए मशहूर; “केलि कलानिधि”, गोपी विलाप व अम्बिका विलास जैसे काव्यों की रचयिता गोपालकृष्ण पट्टनायक (१७८४-१८६२) :- “कवि कलाहंस” व “वसंत कोकिल” आदि नाम से मशहूर ओडिशी संगीत के प्रकाण्ड विद्वान गीतकार; हज़ारों “चौपदी”, “चौतिशा” ओर “कोइलि” गीतों की रचयिता भीम भोई (१८५०-१८९५) :- महिमा धर्म की प्रवक्ता तथा ओड़िसा के दृष्टिहीन “अंध कवि” नाम से मशहूर समाज सुधारक संत तथा दार्शनिक; “स्तुति चिंतामणि” व “ब्रह्म निरूपण गीता” जैसे काव्य-कविता ग्रंथों की रचयिता राधानाथ युग राधानाथ राय (१८४८-१९०८) :- “कविवर” नाम से मशहूर कवि व अनुवादक; आधुनिक ओडिया काव्य रीति का जनक; “चिलीका”, दरबार, महायात्रा, “केदारगौरी” उर्वशी, महेंद्र गिरि जैसे कालजयी काव्यों की रचयिता फकीर मोहन सेनापति (१८४३-१९१८) :- “व्यास कवि” नाम से मशहूर आधुनिक ओडिया साहित्य के पितामह; सर्वप्रथम ओडिया क्षुद्र कहानी “रेवती” की रचयिता; “उत्कल भ्रमण” उनकी प्रसिद्ध दीर्घ कविता गंगाधर मेहेर (१८६२-१९२४) :- “स्वभाव कवि” नाम से मशहूर ओडिया कवि; “तपस्विनी”, “प्रणय वल्लरी”, “कीचक वध”, “रस रत्नाकर” जैसे सुप्रसिद्ध काव्यों की रचयिता मधुसूदन राओ (१८५३-१९१२) :- “भक्त कवि” नाम से मशहूर ओडिया गीति-कवि, लेखक व संगीतकार; संगीत माला, छंद माला व कुसुमांजलि जैसी गीति कविता पुस्तकों की रचयिता नंद किशोर बल (१८७५-१९२८) :- “पल्ली कवि” नाम से मशहूर ओडिया गीति कवि; निर्झरिणी, तरंगिणी, पल्ली-चित्र व चारु-चित्र जैसे गीत संकलनों की रचयिता सत्यवादी युग गोपबंधु दास (१८७७-१९२८) :- “उत्कल मणि” नाम से मशहूर प्रख्यात कवि, लेखक, स्वाधीनता संग्रामी, समाज सुधारक तथा स्वतंत्र ओड़िशा प्रदेश का संस्थापक; आधुनिक पंच सखाओं में एक; धर्मपद, “कारा-कविता” व “बंदी र आत्मकथा” जैसे कालजयी काव्यों की रचयिता मधुसूदन दास (१८४८-१९३४) :- “उत्कल गौरव” नाम से मशहूर प्रख्यात वकील, स्वाधीनता संग्रामी, राजनीतिज्ञ व लेखक; “उत्कल संतान”, “जाति इतिहास” व “जननी र उक्ति” आदि अमर कविताओं की रचयिता नीलकंठ दास (१८८४-१९६७) :- प्रख्यात कवि, अध्यापक, दार्शनिक व राजनीतिज्ञ; उत्कल विश्वविद्यालय व ओड़िशा साहित्य अकादमी के संस्थापक; “कोणार्के”, “खारवेल” व “भक्ति गाथा” जैसे काव्यों की रचयिता गोदावरीश मिश्र (१८८६-१९५६) :- स्वाधीनता संग्रामी, लेखक, संपादक, अध्यापक, समाज सुधारक व प्रख्यात राजनीतिज्ञ; ओड़िशा के आधुनिक पंच सखाओं में से एक सबुज युग या हरित युग मायाधर मानसिंह (१९०५-१९७३) :- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात कवि, लेखक व अनुवादक; “प्रेमिक कवि” नाम से मशहूर; कोणार्क, धूप, हेम शस्य आदि महाकाव्यों की रचयिता; शेक्सपीयर नाटकों का ओडिया भाषांतर कर्ता कुन्तला कुमारी सावत (१९०१-१९३८) :- कवि, लेखिका, अनुवादक, स्वाधीनता संग्रामी तथा पेशे में डॉक्टर; उत्कल भारती सम्मान से सम्मानित; प्रेम चिंतामणि, अर्चना, उच्छ्वास व “काली बहू” जैसे काव्य ग्रंथों की रचयिता प्रगति युग सच्चिदानंद राउतराय (१९१६-२००४) :- पद्मश्री, ज्ञानपीठ व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात ओडिया कवि व लेखक; “बाजि राउत”, “पल्ली श्री” व “प्रतिमा नायक” जैसे विद्रोही काव्यों की रचयिता भानुजी राव (१९२६-२००१) :- साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि, पत्रकार व भाषाविद्; “नई आर पारि” कविता पुस्तक के लिए मशहूर गुरु प्रसाद महान्ति (१९२४-२००४) :- साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित ओडिया कवि; “काल पुरुष” व “समुद्र स्नान” जैसे आधुनिक कविता पुस्तकों की रचयिता आधुनिक युग प्रतिभा शतपथी (१९४५- ) :- कवि, संपादक तथा अनुवादक; केंद्रीय साहित्य अकादमी, साहित्य भारती, सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान तथा राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित; “तन्मय धूलि”, “साहाडा सुंदरी”, “शवरी”, “आधा आधा नक्षत्र” आदि काव्यों की रचयिता; पॉर्ल बॉक व आयजॉक सिंगर की कृतियों की अनुवादक हरप्रसाद दास (१९४६- ) :- केंद्रीय साहित्य अकादमी, मूर्ति देवी, शारला सम्मान तथा कलिंग साहित्य सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध कवि; कविता संकलन “गर्भ गृह” के लिए मशहूर ब्रजनाथ रथ (१९३६-२०१४) :- केंद्रीय साहित्य अकादमी, शुद्रमणि, विषुव, गोकर्णिका तथा टैगोर पुरस्कार से सम्मानित; “मरु गोलाप”, “मनर मानचित्र”, “सामान्य असामान्य” तथा “नि:शब्द प्रतिवाद” आदि कविता पुस्तकों के रचयिता राधामोहन गडनायक (१९११-२०००) :- प्रख्यात कवि, अनुवादक तथा स्वाधीनता संग्रामी; पद्मश्री व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित; “गांधी गाथा”, “हीराखंड र गाथा”, “अर्वाची र तारा” तथा “पशु पक्षी र काव्य” आदि काव्यों की रचयिता; ओमार ख़ैयाम की रुवायत के अनुवादक सीताकान्त महापात्र (१९३७- ) :- कवि, आलोचक, प्रशासनिक अधिकारी तथा संगठक; पद्म विभूषण, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, शारला सम्मान तथा टैगोर पुरस्कार से सम्मानित; “अष्टपदी”, “आर दृश्य”, “शब्द र आकाश”, “सारा आकाश” जैसे कविता पुस्तकों की रचयिता रमाकांत रथ (१९३४- ) :- कवि तथा प्रशासनिक अधिकारी; पद्म भूषण, सरस्वती सम्मान तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित; “श्री राधा”, “सप्तम ऋतु”, “सचित्र अंधार” व “सन्दिग्ध मृगया” जैसे काव्य ग्रंथ के लिए मशहूर ममता दाश (१९४७- ) :- केंद्रीय साहित्य अकादमी तथा भारतीय भाषा परिषद पुरस्कार से सम्मानित कवि; “पद्म पुरुष”, “हिरण्य वर्ण”, “नील निर्वापण”, “अवाक् सूर्य” व “एकत्र चन्द्र सूर्य” जैसे कविता संकलन के लिए मशहूर तपन कुमार प्रधान (१९७२- ) :- कवि, लेखक, अनुवादक, तथा प्रशासक; “कालाहांडी” कविता संकलन के लिए साहित्य अकादमी स्वर्ण जयंती पुरस्कार से सम्मानित नन्दिनी साहू (१९७३- ) :- कवयित्री, संपादिका तथा अंग्रेज़ी अध्यापिका; “सीता” काव्य के लिए मशहूर इन्हें भी देखें ओडिया साहित्य ओडिया भाषा सन्दर्भ श्रेणी:ओड़िया साहित्यकार श्रेणी:कवि