411 REFERENCE · Wikipedia
पीर पंजाल रेल सुरंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
33.5124345 75.1970923 scale:100000 dms title
पीर पंजाल रेल सुरंगPir Panjal Railway Tunnel Pir panjal tunnel.jpg पीर पंजाल रेल सुरंग जम्मू तवी - उधमपुर - श्रीनगर - बारामूला रेल लिंक जम्मू और कश्मीर चालू बनिहाल हिल्लर शाहाबाद जून 2013 भारतीय रेल भारतीय रेल रेल 11.21 km on एक पटरी 1676 mm (ब्रॉड गेज) 75 किमी/घंटा (47 मील/घंटा) तक
पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel) या बनिहाल रेल सुरंग (Banihal railway tunnel) एक 11.215 किमी (7 मील) लम्बी रेल सुरंग है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून 2013 को पूरा हुआ और इसपर रेल सेवाएँ 27 जून 2013 को शुरु हो गई।
यह सुरंग ऑस्ट्रिया की भूगर्भीय तकनीक एवं मृदा विज्ञान से बनी भारत की पहली सुरंग है।पीर पंजाल लंबाई के आधार पर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है।https://www.scoopwhoop.com/engineering-marvels-in-india/ 10 Spectacular Projects In India That Are Nothing Short Of Engineering Marvels Katariya Meenu 2018-04-23 www.scoopwhoop.com English 2020-01-10 21 अक्तूबर 2020 https://web.archive.org/web/20201021015925/https://www.scoopwhoop.com/engineering-marvels-in-india/ deadhttps://www.indiatoday.in/india/north/story/indian-railways-pir-panjal-tunnel-kashmir-valley-asia-second-longest-tunnel-125590-2012-12-28 Indian Railways makes history, runs train through Asia's second longest tunnel SrinagarDecember 28 Naseer Ganai December 29 2012UPDATED: India Today en 2021-08-09 Ist 2012 00:09
निर्देशांक
सुरंग का उत्तरी मुख 33.5617942 75.1988626 scale:500000 inline निर्देशांक पर और दक्षिणी मुख 33.463203 75.193992 scale:500000 inline निर्देशांक पर है।
लम्बाई और ऊँचाई
इस 11.215 किमी लम्बी सुरंग की औसत ऊँचाई 1,760 मीटर (5,770 फ़ुट) है, यानि पहले से सड़क मार्ग पर स्थित जवाहर सुरंग से लगभग 440 मीटर (1,440 फ़ुट) नीचे।http://usbrl.org/aboutus.php J & K Project Brief usbrl.org https://web.archive.org/web/20170304222714/http://usbrl.org/aboutus.php 4 मार्च 2017 dead सुरंग 8.40 मीटर चौड़ी और 7.39 मीटर ऊँची है। इसमें रेल पटरी के साथ-साथ एक 3 मीटर चौड़ी सड़क भी है जिसपर आवश्यकता पड़ने पर रेल पटरी की देखभाल के लिए एवं सुरंग के भीतर आपातकालीन सहायता पहुँचाने के लिए वाहन चलाया जा सकता है। यह भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग है और एशिया की चौथी सबसे लम्बी। जापान की 53.85 किमी लम्बी सेइकान सुरंग (Seikan Tunnel), चीन की 28 किमी लम्बी ताइहांग सुरंग (Taihang Tunnel) और चीन ही की 21 किमी लम्बी लुलियांगशान सुरंग (Luliangshan Tunnel) इस से लम्बी हैं। औसत रफ़्तार पर पीर पंजाल रेल सुरंग से रेलगाड़ी निकलने में 9 मिनट 30 सैकिंड लगते हैं।India's longest railway tunnel unveiled in Jammu & Kashmir http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-10-14/india/30278754_1_jawahar-tunnel-tunnel-excavation-baramulla The Times of India 14 October 2011 14 October 2011 https://web.archive.org/web/20131203062640/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-10-14/india/30278754_1_jawahar-tunnel-tunnel-excavation-baramulla 3 दिसंबर 2013 liveRailways’ Himalayan Blunder http://www.tehelka.com/story_main50.asp?filename=Ne130811RAILWAYS.asp 13 Aug 2011 Tehelka Magazine, Vol 8, Issue 32 4 अप्रैल 2017 19 सितंबर 2012 https://archive.today/20120919191538/http://www.tehelka.com/story_main50.asp?filename=Ne130811RAILWAYS.asp dead
इन्हें भी देखें
जम्मू-बारामूला रेलमार्ग
जवाहर सुरंग
पीर पंजाल पर्वतमाला
जवाहर सुरंग
बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग
नन्दनी सुरंगें
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में रेल सुरंगें
रेल
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में रेल परिवहन
श्रेणी:रामबन ज़िला