411 REFERENCE · Wikipedia
किशन कन्हैया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किशन कन्हैया किशन कन्हैया.jpg किशन कन्हैया का पोस्टर राकेश रोशन राकेश रोशन राजेश रोशन अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अमरीश पुरी, शिल्पा शिरोडकर 9 मार्च, 1990 भारत हिन्दी
किशन कन्हैया 1990 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया है और अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शिरोडकर मुख्य भूमिकाओं मे हैं। फिल्म की कहानी दिलीप कुमार की राम और श्याम से मिलती है।
संक्षेप
लीला और भोलाराम बेऔलाद होते हैं। लीला दाई का काम करती है। एक दिन सुंदरलाल की बीवी दो बच्चों को जन्म देती है, जिसका दाई का काम लीला करती है। लीला बच्चे की चाह में एक बच्चे को ले कर सुंदरलाल को बोल देती है कि उसने एक ही बच्चे को जन्म दिया है। उसकी बीवी बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर जाती है।
लीला और भोलाराम मिल कर कन्हैया (अनिल कपूर) का लालन-पालन करते हैं, वहीं सुंदरलाल को अकेले किशन को पालने में परेशानी हो रही थी। इस कारण वो कामिनी से शादी कर लेता है। कामिनी अपने भाई गेंदामल के साथ उसी के घर रहने लगती है। उसका महेश नाम के एक अन्य व्यक्ति से एक नाजायज बच्चा होता है, जिसका पता जब सुंदरलाल को चलता है तो वे लोग उस पर हमला कर देते हैं और उसे लकवा हो जाता है। किशन का जन्म कामिनी और गेंदामल के अत्याचार सहते-सहते होता है। वो पढ़ा-लिखा नहीं होता है, इस कारण उसे जिस कागज पर भी अँगूठा लगाने बोल देते हैं, उस पर वो अँगूठा लगा देता था।
कन्हैया (अनिल कपूर) फिल्में देखने के लिए पागल रहता है। उसकी मुलाकात उसी के समान फिल्मों की पागल एक लड़की, अंजू (माधुरी दीक्षित) से होती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
उन दोनों भाइयों को एक अदृश्य डोर जोड़े रखता है। जब भी किसी भाई को दर्द होता है, तो दूसरे को भी दर्द का एहसास हो जाता है। किशन को राधा नाम की नौकरानी से प्यार हो जाता है और शादी भी हो जाती है। महेश को गेंदामल कहता है कि जैसे ही किशन जायदाद के कागजातों पर अँगूठा लगा देता है, वैसे ही उसे मार देना। वहीं उसी समय कन्हैया को अपना अतीत पता चल जाता है और वो वापस अपने घर आ जाता है। सभी किशन के बर्ताव में अजीब से बदलाव देख कर हैरान रह जाते हैं। अंत में सभी भ्रम दूर हो जाते हैं। किशन और कन्हैया मिल कर सभी बुरे लोगों से लड़ते हैं और जीत जाते हैं।
मुख्य कलाकार
अनिल कपूर - किशन / कन्हैया
माधुरी दीक्षित - अंजू
शिल्पा शिरोडकर - राधा
अमरीश पुरी - लाला गेंदामल
सईद जाफ़री - विद्या चरन
कादर ख़ान - मुंशी
शुभा खोटे - लीला
बिन्दू - कामिनी
सुजीत कुमार - भोला राम
श्रीराम लागू - सुन्दर दास
दिनेश हिंगू - लोखंडवाला
जॉनी लीवर - लोबो
रंजीत - श्रीधर
दलीप ताहिल - महेश
संगीत
गीत गायक राजेश रोशन आप को देख के अमित कुमार, साधना सरगम 6:46 अनवर सागर कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा नितिन मुकेश, लता मंगेशकर 7:32 इंदीवर कुछ हो गया क्या हो गया आशा भोंसले, मोहम्मद अज़ीज़ 5:36 इंदीवर मेरे हमसफर साधना सरगम 5:42 इंदीवर राधा बिना है किशन अकेला मनहर उधास, साधना सरगम 6:14 इंदीवर सूट बूट में आया कन्हैया अमित कुमार 5:33 इंदीवर
बाहरी कड़ियाँ
0099943 किशन कन्हैया
श्रेणी:1990 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:राजेश रोशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में