411 REFERENCE · Wikipedia
एम्बुलेंस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
८ सितम्बर २०२५thumb|300px|चेक गणराज्य में एक आधुनिक रोगीवाहन
रोगीवाहन या एम्बुलेंस (अंग्रेज़ी: Ambulance), एक वाहन है जिसका प्रयोग किसी रोगी या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किसी स्थान से अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुँचाने या एक उपचार केन्द्र से दूसरे उपचार केन्द्र तक ले जाने में किया जाता है। अधिकतर मामलों में एक रोगीवाहन में, रोगी के अस्पताल पहुँचने तक, उसे चिकित्सा सेवा भी प्रदान की जाती है।
एम्बुलेंस शब्द लातिन भाषा के शब्द "एम्बुलर (ambulare)" से आता है जिसका अर्थ है "चलना" जो प्रारंभिक चिकित्सा सेवा का एक संदर्भ है जहां रोगियों को उठा कर या अश्ववाहन द्वारा स्थानांतरित किया जाता था। मूल रूप से एम्बुलेंस शब्द को एक सचल अस्पताल के लिए प्रयोग किया जाता था, और यह सचल अस्पताल, युद्ध में घायल सैनिकों को स्थानांतरित करने के लिए काम आता था।
रोगीवाहन के ऊपर चमकती बत्तियां और सायरन लगा रहता है ताकि भीड़ से भरे यातायात से गुजरते समय उसे रास्ता दिया जा सके। आजकल अंग-प्रत्यारोपण से जुड़े मामलों और किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में यातायात पुलिस द्वारा रोगीवाहन को एक "हरा गलियारा" (ग्रीन कॉरीडोर) प्रदान किया जाता है ताकि समय रहते बिना यातायात में फंसे, दाता अंग को आदाता तक ले जाया सके या फिर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुँचाया जा सके। समय पर रोगी को अस्पताल पहुँचाने में आजकल हवाई-रोगीवाहन का प्रयोग भी बढ़ रहा है।
सन्दर्भ
श्रेणी:चिकित्सा