411 REFERENCE · Wikipedia
डॉक्टर जी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉक्टर जी अनुभूति कश्यप जंगली पिक्चर सौरभ भारतविशाल वाग आयुष्मान खुराना रकुल प्रीत सिंह शेफाली शाह सुमित स्कसेनासौरभ भारतविशाल वागअनुभूति कश्यप जंगली पिक्चर आनंद पंडित मोशन पिक्चरपीवीआर सिनेमा 2022 10 14 y 124 मिनटhttps://www.bbfc.co.uk/release/doctor-g-q29sbgvjdglvbjpwwc0xmda3odk0 Doctor G ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन 13 October 2022 भारत हिंदी ₹35 करोड़ ₹40.71 करोड़
डॉक्टर जी अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 2022 की एक भारतीय हिंदी भाषा कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसमें मुख्य कलाकार आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, और शेफाली शाह हैं। ये फिल्म एक मेडिकल छात्र के मुश्किल को दिखाता है, जो आर्थोपेडिक्स में दिलचस्पी रखता है, लेकिन बदले में एक स्त्री रोग डॉक्टर बन जाता है।
डॉक्टर जी 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ किया गया और ज़्यादातर लोगो ने इसको सकारात्मक कमेंट दिए।https://www.indiatoday.in/movies/bollywood/story/ayushmann-khurrana-and-rakul-preet-singh-s-doctor-g-to-release-on-june-17-2022-1871940-2021-11-01 Ayushmann Khurrana and Rakul Preet Singh's Doctor G to release on June 17, 2022 India Today 1 November 2021 1 November 2021Doctor G Twitter review: Netizens say Ayushmann is BACK to winning ways, hail Rakul's impactful act https://www.zoomtventertainment.com/bollywood/doctor-g-twitter-review-netizens-hail-ayushmann-khurrana-rakul-preet-singh-starrer-bollywood-news-entertainment-news-article-94860950/amp Zoom 15 October 2022 Doctor G has opened to glowing reviews from critics. The Anubhuti Kashyap-directed medical comedy is being hailed for carrying the right mix of humour and emotions with an underlying social message.'Doctor G' box-office collection: Ayushmann Khurrana-starrer opens to a good start, mints Rs 3.50 cr on Day 1 https://www.economictimes.com/magazines/panache/doctor-g-box-office-collection-ayushmann-khurrana-starrer-opens-to-a-good-start-mints-rs-3-50-cr-on-day-1/amp_articleshow/94876967.cms The Economic Times 15 October 2022 The film, which is written by Sumit Saxena, Saurabh Bharat, Vishal Wagh and Anubhuti Kashyap, has been receiving rave and positive reviews across the country from audience and film critics.जून 2023 InternetArchiveBot
कहानी
डॉक्टर उदय गुप्ता एक मेडिकल छात्र हैं, जिसने हाल में एमबीबीएस की आखिरी परीक्षा पास की है। वो भोपाल में अपनी विधवा मां शोभा, और अपने अच्छे दोस्त चड्डी के साथ रहता है। उदय अपने दूर के चचेरे भाई डॉ अशोक गुप्ता से प्रेरित होकर आर्थोपेडिक्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन करना चाहता हैं। प्रवेश परीक्षा में उसकी रैंक, हालांकि, भोपाल में आर्थोपेडिक्स लेने के लिए नाकाफी है। उदय दुखी होकर भोपाल में मौजूद दूसरा सबसे अच्छा विकल्प, स्त्री रोग, चुनता है। उदय का परिचय हाई स्कूल की छात्रा काव्या शर्मा से होता है, जो अशोक के साथ प्यार में है।
स्त्री रोग में उदय का पहला दिन खराब जाता है, और दूसरी छात्राएं उसकी रैगिंग करती है। नंदिनी, उसकी टीचर, उसके लफ्ज़ "स्त्री रोग का काम सिर्फ लड़किया कर सकती है" को बकवास कहती है और उसे अपना "मर्द टच" खोने के लिए कहती है। इसके बाद, उदय धीरे-धीरे अपने सहयोगियों, खासकर डॉक्टर फातिमा सिद्दीकी से दोस्ती कर लेता है। आखिरकार, दोनो चुम्मा लेते है। हालांकि फातिमा इसको कुछ भी गंभीर नहीं मानती है, और नाराज़ उदय को अपने सगाई में आने का न्योता देती है।
एक उदय बिना महिला अटेंडेंट के एक महिला मरीज की जांच करने की कोशिश करता है। एक लड़ाई छिड़ जाती है और रोगी और उसका पति उसके खिलाफ शिकायत करते हैं। एक अनुशासनात्मक जांच का सामना करते हुए, उदय अस्पताल में अपनी पहली डिलीवरी करता है। उदय एक डॉक्टर के रूप में अपने रोगियों के तरफ अपने जिम्मेदारी को समझता है। पूछताछ में, उदय के सहयोगियों की गवाही के वजह से वो बच जाता है। नंदिनी पर, हालांकि, इसका असर नहीं होता।
कुछ वक्त बाद, अशोक काव्या को गर्भवती कर देता है और उसे अब उसे बच्चा गिराने की ज़रूरत है। एक शादीशुदा डॉक्टर होने के वजह से, वो उदय को उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहता है। चेक-अप से पता चलता है कि काव्या को एक बिमारी है जिससे गर्भपात मुश्किल हो जाता है। अशोक उदय से काव्या को कुछ समय के लिए अपने घर पर रखने के लिए कहता है, और दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
एक दिन, अशोक उदय को फोन करता है और उसे काव्या को अपने क्लिनिक ले आने के लिए कहता है, क्योंकि उसके पास अब "एक जवाब" है। काव्या को क्लिनिक भेजने के बाद घर पहुंचने पर अपनी मां को दूसरे आदमी के साथ नाचते देख उदय गुस्सा हो जाता है। वो आदमी और अपने दोस्त को घर छोड़ने के लिए बोलता है। मां और बेटे में कुछ देर लड़ाई होने के बाद सुलह हो जाती है। थोड़ी देर बाद, उदय को काव्या का फोन आता है, जो उसे बताती है कि एक निजी क्लिनिक में सुई लेने के बाद उसे बहुत दर्द हो रहा है। वो और शोभा उसे बचाते हैं और उसे अस्पताल ले जाते हैं, जहां नंदिनी एक आपातकालीन ऑपरेशन करती है और उसकी जान बचाती है।
काव्या के नाबालिग होने के वजह से, मामला पुलिस को सौंप दिया जाता है, जो बलात्कार के लिए अशोक को गिरफ्तार करती है। काव्या की उम्र के बारे में नंदिनी से झूठ बोलने के लिए उदय को फिर से एक पूछताछ का सामना करना पड़ता है। लेकिन, नंदिनी उदय के बदले बर्ताव को देखते हुए, उसे सज़ा नहीं देने का फैसला करती है। खुश होकर उदय फातिमा के सगाई को भागता है और उसे उसका दोस्त हमेशा के लिए बने रहने को बोलता है।
सन्दर्भ