411 REFERENCE · Wikipedia
शिद्दत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिद्दत शिद्दत.jpg कुणाल देशमुख भूषण कुमारकृष्ण कुमारदिनेश विजान सनी कौशलराधिका मदनमोहित रैनाडायना पेंटी सचिन-जिगरमनन भरद्वाज'शिद्दत' में सनी कौशल की आवाज बने मनन भारद्वाज, एक दिन में टाइटल ट्रैक को मिले इतने व्यूज https://www.livehindustan.com/entertainment/story-manan-bhardwaj-is-the-voice-of-sunny-kaushal-movie-shiddat-starring-radhika-madan-mohit-raina-diana-penty-4600841.html 4 जून 2023 हिन्दुस्तान लाइव hiगौरव दासगुप्ता डिज़्नी+ हॉटस्टार yes 2021 10 01 146 मिनटShiddat Movie Review सनी कौशल-राधिका मदान के प्यार का नहीं चला जादू कहानी में ही शिद्दत नहीं https://www.jagran.com/entertainment/reviews-radhika-madan-and-sunny-kaushal-love-story-shiddat-review-in-hindi-22076176.html 4 जून 2023 दैनिक जागरण hi भारत हिन्दी
शिद्दत वर्ष 2021 की हिन्दी फ़िल्म है जिसे कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित किया गया है।Sunny Kaushal Film: फ्लॉप फिल्म का बन रहा सीक्वल मगर हीरोइन पर नहीं आई आंच; कैटरीना के देवर पर गिरी गाज https://zeenews.india.com/hindi/cinema/kartina-kaif-bro-in-law-sunny-kaushal-radhika-madan-film-shiddat-flop-planning-sequel/1548143https://zeenews.india.com/hindi/cinema/kartina-kaif-bro-in-law-sunny-kaushal-radhika-madan-film-shiddat-flop-planning-sequel/1548143 4 जून 2023 ज़ी न्यूज़ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और दिनेश विजान द्वारा उनके बैनर टी-सीरीज़ एवं मैडॉक फिल्म्स के तहत इसे निर्मित किया गया है। फिल्म में सनी कौशल, राधिका मदन, मोहित रैना और डायना पेंटी हैं।Shiddat: किरदारों में खो जाने वाले मोहित रैना का नया सबक, फिल्म ‘शिद्दत’ के लिए सीखी ये विदेशी भाषा https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/mohit-raina-learn-foreign-language-for-his-upcoming-film-shiddat 4 जून 2023 अमर उजाला hi
फिल्म का 1 अक्टूबर 2021 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर जारी किया गया था। फ़िल्म को नकारात्मक समीक्षाएँ प्राप्त हुईं। Shiddat Movie Review: राजकुमार राव की नकल करते पकड़े गए सनी कौशल, कुणाल देशमुख की एक और कमजोर फिल्म https://www.amarujala.com/entertainment/movie-review/shiddat-movie-review-in-hindi-by-pankaj-shukla-sunny-kaushal-radhika-madan-mohit-raina-diana-penty 4 जून 2023 अमर उजाला hi
कथानक
फिल्म गौतम (मोहित रैना) और ईरा (डायना पेंटी) की शादी के साथ शुरू होती है। जग्गी (सनी कौशल), अपने दोस्तों के साथ शादी की पार्टी में घुस जाता है। वहां वो बखेड़ा खड़ा करता है और फिर बाद में पकड़ा जाता है। 3 साल बाद, जग्गी अवैध रूप से सीमा पार करते हुए लंदन पहुंचना चाहता है। लेकिन उसे सीमा बल द्वारा पकड़ लिया जाता है और भारतीय दूतावास ले जाया जाता है। वहां गौतम काम करता है। जग्गी उसे समझाता है कि रिसेप्शन के दिन गौतम के भाषण से प्रेरित होकर वह ऐसा कर रहा है। वह अपने प्यार के लिए लंदन पहुंचना चाहता है। फिर तीन महीने पहले की कहानी दिखाई जाती है।
जग्गी एक हॉकी खिलाड़ी था जिसकी मुलाकात कार्तिका (राधिका मदन) से होती है। दोनों शुरू में एक दूसरे के साथ झगड़ा करते हैं। लेकिन बाद में वो एक साथ समय बिताना शुरू कर देते हैं और करीब आ जाते हैं। जग्गी को पता चलता है कि उसकी शादी हो रही है। वो उसे शादी तोड़ने के लिए कहता है। तो कार्तिका उससे कहती है कि अगर उसकी भावनाएँ सच्ची हैं तो वह तीन महीने बाद लंदन आ जाएँ। ऐसा होने पे वह शादी रद्द कर देगी। जग्गी उसकी शादी होने से पहले लंदन पहुँचने के लिए अवैध रूप से यूरोपीय संघ में प्रवेश करता है। वह फ़्रांस तक पहुँच जाता है जहाँ मोहित उसे मिलता है। अब उसकी बातें सुनकर मोहित उसे ब्रिटेन पहुँचने में मदद करता है। लेकिन विमान से गिरने के बाद जग्गी की मौत हो जाती है और कार्तिका का दिल टूट जाता है। फिल्म के अंत में कार्तिका, गौतम, इरा और उनके सभी दोस्त जग्गी के जीवन का जश्न मनाते हैं।
किरदार
सनी कौशल — जोगिंदर ढिल्लों "जग्गी"
राधिका मदन — कार्तिका भोसले
मोहित रैना — गौतम सहगल
डायना पेंटी — इरा शर्मा
अर्जुन सिंह — केतन
विधात्री बंदी — शीना
गौरव अमलानी — पिंकेश
गंधर्व दीवान — राणा "राणे" चौधरी
चिराग मल्होत्रा — बिलाल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
11314148
श्रेणी:2021 में बनी हिन्दी फ़िल्म