Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्वेत सागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्वेत सागरWhite SeaБе́лое мо́ре White Sea map.png रूस 90000 km2 sqmi -2 on 60 m ft 0 on 340 m ft 0 on White Sea, Great Soviet Encyclopedia (in Russian)White Sea, Encyclopædia Britannica on-line श्वेत सागर या सफ़ेद सागर (रूसी: Бе́лое мо́ре, बेलोए मोरे; अंग्रेज़ी: White Sea, व्हाईट सी) रूस के पश्चिमोत्तरी तट पर स्थित बारेन्त्स सागर की एक खाड़ी है। इसके पश्चिम में कारेलिया क्षेत्र, उत्तर में कोला प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर में कानिन प्रायद्वीप आते हैं जो सभी रूस के भाग हैं। इस कारणवश यह पूरा सागर रूस का निजी जलाशय माना जाता है और इसपर पूरी तरह रूस का नियंत्रण है।Butler Northeast Arctic Passage, William Elliott Butler, pp. 81, BRILL, 1978, ISBN 978-90-286-0498-8, ... the White Sea is described as an internal sea whose coasts are wholly under the sovereignty of a single coastal state ... प्रशासनिक रूप से यह रूस के मूरमान्स्क ओब्लास्त, आरख़ान्गेल्स्क ओब्लास्त​ और कारेलिया गणतंत्र नामक संघीय खण्डों में बांटा जाता है। रूस की महत्वपूर्ण आरख़ान्गेल्स्क बनादारगाह इसी सागर के किनारे है और रूस के इतिहास में यहाँ से चलने वाले व्यापार का बहुत महत्व रहा है। सोवियत संघ के ज़माने में यह उस देश के नौसैनिक जहाज़ों और पनडुब्बियों के लिए एक महत्वपूर्ण अड्डा था। श्वेत सागर एक नहर के ज़रिये बाल्टिक सागर से जुड़ा हुआ है - इस नहर को सोवियत काल में क़ैदियों द्वारा खुदवाया गया था।The Economics of Forced Labor: The Soviet Gulag https://web.archive.org/web/20140112043358/http://books.google.com/books?id=jwoR4vE1ZZoC 12 जनवरी 2014 , Paul R. Gregory, Valerij Vasilʹevič Lazarev, pp. 151, Hoover Press, 2003, ISBN 978-0-8179-3942-7, ... May 2003 marked the seventieth anniversary of the opening of the White Sea-Baltic Canal, the first waterway built by prisoner labor ... कुछ दृश्य इन्हें भी देखें मूरमान्स्क ओब्लास्त आर्कटिक महासागर सन्दर्भ श्रेणी:सागर श्रेणी:आर्कटिक महासागर के सागर श्रेणी:मूरमान्स्क ओब्लास्त