Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रसौली गाँव, सारण (छपरा)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गाँव रसौली बिहार सारण (छपरा) हिन्दी, मैथिली, भोजपुरी BR saran.nic.in सारण जिला आधिकारिक वेबसाइट 841211 26.10 84.45 right yes (2011) 51.6% 21.7% 11332 2011 yes रसौली भारत के बिहार राज्य के सारण ज़िले के पनापुर प्रखंड में स्थित एक गाँव है। यह सारण प्रमंडल के अंतर्गत आता है। गाँव ज़िला मुख्यालय छपरा से लगभग 45 किलोमीटर उत्तर में और पनापुर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राज्य की राजधानी पटना यहाँ से लगभग 75 किलोमीटर दूर है।https://www.onefivenine.com/india/villages/Saran/Panapur/Rasauli Rasauli Village , Panapur Block , Saran District www.onefivenine.com 2025-11-14 इस गाँव का पिन कोड 841211 है और यहाँ का डाकघर गुलटेंगंज में स्थित है। रसौली के आसपास कई गाँव स्थित हैं, जिनमें पनापुर (3 किमी), चेनपुर (3 किमी), बकवा (3 किमी), कवलपुरा (4 किमी) और तोताहा जगतपुर (4 किमी) प्रमुख हैं। गाँव के चारों ओर मसरख प्रखंड (पश्चिम), तरैया प्रखंड (दक्षिण), इसुआपुर प्रखंड (दक्षिण) तथा बसंतपुर प्रखंड (पश्चिम) स्थित हैं। रसौली के निकटवर्ती प्रमुख नगरों में मरहौरा, महाराजगंज, मोतीपुर और बरौली शामिल हैं। यह स्थान सारण और सीवान ज़िले की सीमा के पास स्थित है। सीवान ज़िले का भगवानपुर हाट प्रखंड इसके पश्चिम में पड़ता है। यह स्थान गोपालगंज ज़िले की सीमा के निकट भी आता है। इन्हें भी देखें सारण जिला बिहार सन्दर्भ श्रेणी:सारण ज़िले के गाँव श्रेणी:बिहार के गाँव