411 REFERENCE · Wikipedia
खोर्तिशिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खोर्तिशिया (यूक्रेनी: Хортиця, उच्चारण [ˈxɔrtɪtsʲɐ]) नीपर नदी पर स्थित सबसे बड़ा द्वीप है। यह 12.5 किमी (7.77 मील) लंबा और 2.5 किमी (1.55 मील) चौड़ा है।National Park Khortytsya http://www.zotic.zp.ua/en/turobl/zaporozhye/khortitsa www.zotic.zp.ua 22 अगस्त 2026 खोर्तिशिया नेशनल पार्क 26 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180126083349/http://www.zotic.zp.ua/en/turobl/zaporozhye/khortitsa dead यह द्वीप खोर्तिशिया नेशनल रिजर्व का हिस्सा है। यह ऐतिहासिक स्थल यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर की सीमा के भीतर स्थित है। यहाँ मेसोलिथिक काल से लेकर 20वीं सदी तक के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक आकर्षण मौजूद हैं।Zaporozhye http://www.zotic.zp.ua/en/turobl/zaporozhye www.zotic.zp.ua 23 अगस्त 2026 जापोरिज्जिया 16 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180216002602/http://www.zotic.zp.ua/en/turobl/zaporozhye dead
भूगोल और स्थान
खोर्तिशिया को अक्सर यूरोप का सबसे बड़ा नदी द्वीप कहा जाता है। हालाँकि, शोधकर्ता व्याचेस्लाव जैतसेव के अनुसार यह सच नहीं है। सबसे बड़ा नदी द्वीप स्लोवाकिया के दक्षिण-पश्चिम में वेस्की जित्नी (स्लोवाक से "ग्रेट राई द्वीप") है। Khortytsia. A Reserve in the Middle of the City https://www.ukrainer.net/en/hortytsya-zapovidnyk-ua/ Ukraїner 23 अगस्त 2026 12 मई 2019 en खोरटित्सिया। शहर के बीचों-बीच एक रिज़र्व।
यह द्वीप यूक्रेनी क्रिस्टलाइन शील्ड की ग्रेनाइट संरचनाओं से बना है। ये ग्रेनाइट सतह पर चट्टानों के रूप में उभरती हैं। ये चट्टानी संरचनाएँ इस इलाके की खड़ी ढ़लानों और तेज बहाव वाली धाराओं का निर्माण करती है। इस द्वीप पर ऊँचाई का अंतर 50 मीटर तक है। यहाँ स्टेपी घास के मैदान,ओक के जंगल, घाटियाँ और बाढ़ के मैदान मिलकर मनोरम दृश्य का निर्माण करते हैं।Khortytsia – Dniprohills https://dniprohills.info/en/locations/khortutsia/ 24 अगस्त 2026 en
इतिहास
खोर्तिशिया नाम की उत्पत्ति के बारे में कई सिद्धांत प्रचलित हैं। इनमें से एक ज्यादा संभावित सिद्धांत यह है कि इस द्वीप का नाम प्राचीन स्लाव देवता 'खोर्स' के सम्मान में रखा गया था।
पुरातत्विक शोध में 7वीं-3वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व नवपाषाण काल से लेकर ताम्रपाषाण काल तक इस द्वीप पर मानव बसावट के प्रमाण मिलते हैं। तीसरी-दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व कांस्य युग में यहाँ खेती करने वाली जनजातियाँ रहती थीं। इन जनजातियोँ के कई बस्तियाँ पत्थर की किलेबंदी वाली जगहें, कब्रें और पूजा-स्थल मिले हैं। वर्ष 1993 में यूक्रेन की कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के एक फैसले से, खोर्तिशिया रिजर्व देश का पहला 'नेशनल रिज़र्व' का ऊंचा दर्जा मिला।History – Khortytsia https://ostriv.org/history/ ostriv.org 23 अगस्त 2026
इन्हें भी देखें
लिवाडिया महल
पोपोव मनोर हाउस
हाउस विद काइमेराज़
बखचीसराय महल
काम्याना मोहिला
मायकोलाइव वेधशाला
सन्दर्भ
श्रेणी:यूक्रेन के नगर
श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग
श्रेणी:यूक्रेन की राजनीति