411 REFERENCE · Wikipedia
बिफोर सनराइज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिफोर सनराइज प्रचार पोस्टर रिचर्ड लिंकलेटर रिचर्ड लिंकलेटरकिम क्रिज़न ऐनी वॉकर-मैकबे ईथन हॉक
जूली डेल्पी ली डैनियल सैंड्रा अडायर फ्रेड फ्रिथBefore Sunrise: Production Credits https://movies.nytimes.com/movie/133986/Before-Sunrise/credits https://archive.today/20130620053753/http://movies.nytimes.com/movie/133986/Before-Sunrise/credits dead जून 20, 2013 जून 5, 2013 Movies & TV Dept. न्यूयॉर्क टाइम्स 2010 कैसल रॉक एंटरटेनमेंट कोलम्बिया पिक्चर्स 1995 01 19 सनडांस 1995 01 27 संयुक्त राज्य अमेरिका 101 मिनटBEFORE SUNRISE https://bbfc.co.uk/releases/sunrise-1995-0 ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन मार्च 10, 1995 जनवरी 23, 2020 2 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20160702133848/http://www.bbfc.co.uk/releases/sunrise-1995-0 dead संयुक्त राज्य अमेरिकाऑस्ट्रियाhttps://catalog.afi.com/Catalog/moviedetails/55752 Before Sunrise एएफआई कैटालोग ऑफ़ फीचर फ़िल्म्स जनवरी 23, 2020 अंग्रेज़ी $25 करोड़ $225 करोड़वैराइटी Big clicks from little flicks लिनार्ड क्लेडी जनवरी 22, 1996 1
बिफोर सनराइज सन् 1995 की एक प्रेमकहानी नाटक फिल्म है जिसका निर्देशन रिचर्ड लिंकलेटर ने किया है। इस फ़िल्म की पटकथा लिंकलेटर और किम क्रिज़न ने लिखी है। फिल्म में, जेसी (एथन हॉक) और सेलिन (जूली डेलपी) एक यूरेइल ट्रेन (यूरोप में चलने वाली रेलगाड़ी) में मिलते हैं। एक साथ रात बिताने के लिए वो दोनों वियना में उतरते हैं। यह फ़िल्म बिफोर त्रयी की पहली फ़िल्म है।
लिंकलेटर ने व्यक्तिगत अनुभवों से प्रेरित होकर क्रिज़न के साथ सहयोग किया। इससे पहले उनकी फिल्मों स्लैकर (1991) और डैज़्ड एंड कन्फ्यूज्ड (1993) में फिल्म की पटकथा लेखन के कार्य में उन्होंने साथ काम किया था। हॉक और डेल्पी को फ़िल्म में लेने में नौ महीने लगे। मुख्य फोटोग्राफी वियना में हुई। कथानक को न्यूनतम माना जाता है, जिसमें ज्यादातर एकालाप और पात्रों के बीच विस्तारित संवाद शामिल होते हैं। फिल्म जीवन, प्रेम, समय, मृत्यु, आत्म-खोज और उत्तर-आधुनिक रोमांस पर विषयों और अलग-अलग दृष्टिकोण की खोज करती है।
बिफोर सनराइज जनवरी 19, 1995 को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रमोचित हुई और आठ दिन बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में इसे सिनेमाघरों में जारी किया गया। फ़िल्म ने $225 करोड़ की कमाई की और विशेष रूप से इसकी पटकथा, लिंकलेटर के निर्देशन और अभिनय प्रदर्शन के लिए समालोचकों से प्रशंसा मिली। बिफोर सनराइज को रॉटेन टोमाटोज़ पर 100% की रेटिंग भी मिली और समालोचकों की वर्ष की महानतम फिल्मों की सूची में इस फ़िल्म ने जगह बनायी। यह फ़िल्म इस बिफोर शृंखला की पहली फ़िल्म है। इसके बाद में इसी शृंखला में बनी अन्य फ़िल्मों में दूसरी फ़िल्म सन् 2004 में जारी बिफोर सनसेट थी एवं तीसरी फ़िल्म बिफोर मिडनाइट सन् 2013 में जारी हुई।
कथानक
जून 16, 1994 को जेसी बुडापेस्ट से एक ट्रेन में सेलिन से मिलता है और दोनों में बातचीत शुरू हो जाती है। जेसी संयुक्त राज्य अमेरिका वापस जाने के लिए वियना जा रहा है, जबकि सेलिन अपनी दादी से मिलने के बाद पेरिस में विश्वविद्यालय लौट रही है। जब वे वियना पहुँचते हैं तो जेसी, सेलिन को उसके साथ उतरने के लिए कहता है। इसके लिए जेसी उसे कहता है कि आज से 10 या 20 साल बाद जब वो वापस इस स्थान पर आये, तब सम्भव है कि वो इतनी खुश न हो। उसको यह ऐहसास होना चाहिए कि उस दिन किसी के साथ ट्रैन को छोड़ देती तो जीवन कितना भिन्न होता। वैकल्पिक रूप से वह महसूस कर सकती है कि जेसी खुद दूसरों से अलग नहीं है। एक रात के लिए एक कमरा किराये पर लेने के लिए उनके पास पर्याप्त धन नहीं है अतः वो दोनों अगली सुबह तक वियना में घूमने का निर्णय लेते हैं क्योंकि अगली सुबह जेसी की उड़ान थी।
कलाकार
* ईथन हॉक – जेसी
किम क्रिज़न – सेलिन
एंड्रिया एकर्ट – रेलगाड़ी में पत्नी
हनो पोस्चल – रेलगाड़ी में पति
कार्ल ब्रुक्सवाइगर – पुल पर व्यक्ति
टेक्स रुबिनोविट्ज़ – पुल पर व्यक्ति
एर्नी मैंगोल्ड – हाथ की रेखायें पढ़ने वाला
डोमिनिक कास्टेल – गली का कवि
हेमोन मारिया बुटिंगर – शराब की दुकान का मालिक
बिल्गे जेस्चिम – बेली नृतकी
एडम गोल्डबर्ग – रेलगाड़ी में सो रहा व्यक्ति (श्रेय नहीं दिया गया)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0112471
133986
beforesunrise
before_sunrise
वियना में सूर्योदय से पहले के शूटिंग स्थानों के संदर्भों के साथ मानचित्र
श्रेणी:1995 की फ़िल्में